बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ जहां हाल ही में करीना ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है तो वहीं उनकी फिल्म अंग्रेजी मीडियम भी रिलीज होने वाली है। इस बीच करीना ने अपने फिल्मी करियर का एक अहम किस्सा साझा किया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।
करीना कपूर ने किया बड़ा खुलासा, 'फीस की वजह से मुझे फिल्म से निकाला गया था'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में करीना कपूर ने पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में करीना कपूर ने अपने करियर के उस किस्से का जिक्र किया जब उन्हें एक फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। करीना कपूर की ये बात कई फैंस ऐसा मान रहे हैं कि स्टारकिड्स के लिए भी फिल्मी लाइन आसान नहीं होती है।
करीना ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि, 'एक फिल्म के लिए मैंने जिस फीस की मांग की थी, उसकी वजह से मुझे फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया था।' करीना आगे कहती हैं, 'मुझे नहीं लगता कि मैंने फिल्म के लिए कोई गलत फीस मांगी थी, क्योंकि मैं भी फिल्म के लिए उतनी ही मेहनत और वक्त देती थी, जितना बाकी लोग। खैर ये बात उस वक्त की है जब कोई बराबरी की फीस को लेकर बात तक नहीं करता था।'
इंटरव्यू में करीना ने अपने मोटापे वाले वक्त का भी जिक्र करते हुए कहा कि, 'मुझे उस साइज और शरीर में भी कोई दिक्कत नहीं थी। मैं चबी थी और मुझे मैं पसंद थी। मुझे पराठे पसंद है और मैं एक दम पंजाबी कुड़ी हूं। लेकिन फिर काम का प्रेशर सामने आया और सभी के मन में सवाल आया कि क्या ये ऐसे ग्लैमरस किरदारों में अच्छी लगेगी? और मुझे खुद को बदलना पड़ा।'
वैसे बात करीना कपूर के फिल्मी करियर की करें तो अभिनेत्री जल्दी ही फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगी। फिल्म में करीना के साथ इरफान खान भी मुख्य किरदार में है। इसके अलावा आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा और मल्टीस्टारर फिल्म तख्त भी करीना के खाते में शामिल हैं।
सिनेमा पर कोरोनावायरस का असर, कहीं टला कार्यक्रम तो कहीं बदल गई फिल्म की रिलीजिंग डेट