फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर अगर इस ऑफर को कबूल कर लें तो तीन महीने में कमा लेंगी 80 से 85 करोड़

Sat, 13 Apr 2019 07:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 13 Apr 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan will earned 80 to 85 crore if she would seen in Dance India Dance
kareena kapoor khan - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्ट्रेस फिल्मों में अच्छा-खासा समय बिताने के बाद छोटे पर्दे की ओर रुख कर लेती हैं। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी से लेकर किरण खेर और माधुरी दीक्षित तक शामिल हैं। खबरों की मानें तो छोटे पर्दे पर डेब्यू करने के लिए बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर भी तैयार हैं। 
Kareena Kapoor Khan will earned 80 to 85 crore if she would seen in Dance India Dance
kareena kapoor khan - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबर के अनुसार करीना कपूर खान जल्द रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में बतौर जज नजर आ सकती हैं। शो के मेकर्स इसके लिए करीना कपूर से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। खबर है कि 'डांस इंडिया डांस' के प्रति एपिसोड के लिए करीना ने 2 से 3 करोड़ रुपए फीस मांगी है।
Kareena Kapoor Khan will earned 80 to 85 crore if she would seen in Dance India Dance
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
बताया जा रहा है कि 'डांस इंडिया डांस' तीन महीने तक चलेगा इस दौरान शो में 30 एपिसोड होंगे। इस तरह अगर शो के मेकर्स और करीना के बीच समझौता हो जाता है कि करीना 3 महीने में करीब 80 से 85 करोड़ रुपए कमा लेंगी। इसके अलावा करीना शो करने के लिए राजी हो जाती हैं तो 'डांस इंडिया डांस' से उनका छोटे पर्दे पर डेब्यू भी माना जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan will earned 80 to 85 crore if she would seen in Dance India Dance
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
हालांकि अभी तक 'डांस इंडिया डांस' को लेकर न तो करीना और न ही मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है। करीना की फिल्मों की बात करें तो वह आखिरी बार एकता कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आई थीं। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी।
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan will earned 80 to 85 crore if she would seen in Dance India Dance
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
बात करें करीना की आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज' की तो इस फिल्म में उनके साथ पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ,अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में हैं। इन दिनों फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है। खास बात ये है कि वीरे दी वेडिंग के बाद एक बाद फिर करीना कपूर दमदार रोल में नजर आने वाली हैं । गुडन्यूज सिनेमाघरों में इस साल 19 जुलाई को रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed