{"_id":"623aee6f453d2754db14ff83","slug":"kareena-kapoor-khan-wishes-kangana-ranaut-on-her-birthday-shared-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: करीना कपूर ने कंगना रणौत को दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीर शेयर कर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: करीना कपूर ने कंगना रणौत को दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीर शेयर कर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 23 Mar 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
करीना कपूर, कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में करीना कपूर का नाम बड़ी और सफल अभिनेत्रियों में लिया जाता है। करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो पोस्ट करके फैंस की तारीफ बटोरती रहती हैं। आज करीना कपूर ने बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रणौत को बर्थडे विश किया है। दरअसल आज कंगना रणौत अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर कंगना को उनके सभी चाहने वाले मुबारकबाद दे रहे हैं। जन्मदिन जब कंगना का हो तो भला करीना कपूर उन्हें बधाई देने से कैसे पीछे हट सकती है। इस खास मौके पर करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है।
2 of 4
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें कंगना की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा है- मेरी प्यारी, तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, तुम्हारी जिंदगी में हमेशा खुशी, चमक और प्यार बना रहे। बता दें कि करीना कपूर खान और कंगना रणौत बहुत अच्छी दोस्त नहीं है, ऐसे में करीना पोस्ट से लोग हैरान हैं।
3 of 4
करीना कपूर
- फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना कपूर की आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' थी। इसके अलावा करीना जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही है। करीना काफी समय से इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा कपूर औक बच्चों के साथ मालदीव में छुट्टियां बिताकर आई हैं। जिसकी तमाम तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : insta
कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी आने वाली फिल्म तेजस और धाकड़ को लेकर सुर्खियों में हैं। कंगना जल्द ही रामायण पर आधारित फिल्म सीता-द इनकार्नेश की शूटिंग शुरु करने वाली हैं। इस समय कंगना का शो लॉक अप खूब चर्चा में है। इसमें कंगना कंटेस्टेंट को लॉक अप में बंद करके उनसे राज उगलवाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।