{"_id":"62e54d82315d045e6200b3a2","slug":"kareena-kapoor-reacted-to-ranveer-singh-bold-photoshoot-says-everyone-has-a-lot-of-free-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Photoshoot: रणवीर के बोल्ड फोटोशूट पर करीना कपूर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- सबके पास बहुत खाली समय....","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Photoshoot: रणवीर के बोल्ड फोटोशूट पर करीना कपूर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- सबके पास बहुत खाली समय....
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बोल्ड फोटोशूट को लेकर हुआ विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में अभिनेता के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही कई लोग उनकी लगातार आलोचना भी कर रहे हैं। वहीं, अभिनेता के फोटोशूट पर मनोरंजन जगत के कई कलाकार भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी अभिनेता रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट और उसके बाद हुई नाराजगी के बारे में बात की है।
2 of 4
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस में कहा कि रणवीर के फोटोशूट पर चर्चा और बहस करने के लिए सभी के पास एक मौका है। उन्होंने यह भी कहा कि "लोगों के पास बहुत खाली समय होता है क्योंकि हर चीज पर हर किसी की अपनी राय होती है। मुझे लगता है कि बोलने के लिए सबको बोलना है। मुझे नहीं पता कि यह इतना बड़ा मुद्दा क्यों है। जैसा मैंने कहा, यह सिर्फ साबित करता है कि हर किसी के पास बहुत खाली समय है।" इसके पहले अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने रणवीर के फोटोशूट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि "मुझे लगता है कि यह हमारी स्वतंत्रता है और मुझे नहीं लगता कि किसी को भी उनकी कलात्मक स्वतंत्रता के लिए सजा दी जानी चाहिए।"
3 of 4
रणवीर सिंह-विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, एक्टर अर्जुन कपूर, विद्या बालन और स्वरा भास्कर समेत अन्य कलाकारों ने भी रणवीर को सपोर्ट किया है। गौरतलब है कि एक इंटरनेशनल मैगजीन के लिए न्यूड फोटो शूट करने के बाद रणवीर विवादों में आ गए थे। इसके एक दिन बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस शूट की अपनी न्यूड तस्वीरें पोस्ट कीं। अभिनेता की इन तस्वीरों पर एक एनजीओ की शिकायत के बाद मुंबई में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक्टर ने "सामान्य रूप से महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आमिर खान, करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री करीना कपूर जल्द भी फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी। इस फिल्म में करीना के साथ आमिर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने हाल ही में सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित अपने ओटीटी डेब्यू प्रोजेक्ट की शूटिंग भी पूरी की है। यह फिल्म जापानी उपन्यास द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स पर आधारित है, जिसमें जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।