{"_id":"5c468941bdec2213dd6da943","slug":"kareena-kapoor-reacts-the-news-of-contest-lok-sabha-elections-2019-from-bhopal-congress-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुनाव लड़ने की खबर पर आया करीना कपूर का रिएक्शन, बोलीं- 'मुझे फिल्मों से ही फुरसत नहीं...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चुनाव लड़ने की खबर पर आया करीना कपूर का रिएक्शन, बोलीं- 'मुझे फिल्मों से ही फुरसत नहीं...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 22 Jan 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगामी लोकसभा चुनाव (lok sabha election) के मैदान में बॉलीवुड अभिनेत्री और भोपाल की बहू करीना कपूर खान (kareena kapoor khan) को उतारने की खबरें इन दिनों जोरों पर चल रही है। कहा जा रहा है कि 40 साल से भोपाल सीट हार रही कांग्रेस (Congress) को करीना कपूर खान चुनाव जिता सकती हैं क्योंकि युवाओं में करीना कपूर खान (kareena kapoor khan) की अच्छी फैन फॉलोइंग है। अब इस खबर पर करीना का बयान सामने आया है।
Trending Videos
2 of 5
kareena kapoor khan
करीना कपूर (kareena kapoor) ने यह साफ कर दिया है कि उनका पूरा ध्यान फिल्मों पर है, राजनीति पर नहीं। करीना कपूर (kareena kapoor) ने कहा है, 'मेरा फोकस बस फिल्में हैं। मेरे चुनाव लड़ने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। मुझे किसी भी पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए अप्रोच नहीं किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : PTI
मध्यप्रदेश के भोपाल (Bhopal) के कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मांग की है कि करीना कपूर (kareena kapoor) को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया जाए। पार्षद की यह दलील है कि करीना कपूर खान (kareena kapoor Khan) को प्रत्याशी बनाने से भाजपा (BJP) को उनके किले में मात दी जा सकती है।
4 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर
इससे पहले करीना के ससुर और पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खां पटौदी कांग्रेस (Congress) की तरफ से भोपाल से लोकसभा चुनाव (LokSabha Election) लड़ चुके हैं हालांकि वे हार गए थे। पटौदी खानदान से ताल्लुक रखने के कारण भोपाल करीना कपूर खान (kareena kapoor khan) का ससुराल है और यहां वे सैफ अली खान के साथ कई बार आती भी रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
rahul gandhi, kareena kapoor
वहीं करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) कई दफा राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पसंद करने की बात सरेआम कुबूल चुकी हैं। पत्रकार रशीद किदवई ने अपनी किताब ‘नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पॉवर इन इंडियन पॉलिटिक्स’ में देश के मशहूर गांधी परिवार और बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर खानदान के बारे में कई रोचक किस्सों को बयां किया है। एक टीवी शो में करीना ने कहा था, मैं राहुल गांधी को डेट करना चाहती हूं। मुझे उन्हें जानने-समझने में कोई दिक्कत नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X