फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर ने पहली बार रामायण में सीता के किरदार के लिए 12 करोड़ रुपये मांगने की सुर्खियों पर जवाब दिया है। दरअसल, कहा जा रहा था कि बड़े पैमाने पर बन रही फिल्म रामायण में सीता के किरदार को निभाने के लिए करीना कपूर खान ने 12 करोड़ रुपये की डिमांड रखी थी। हालांकि, अभी तक ये बात अपुष्ट खबरों के तौर पर कही जा रही थी, लेकिन अब करीना कपूर ने अपने जवाब में इस बात को स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने यह सवाल पूछने पर सिर हालाया है।
करीना कपूर: क्या सीता के किरदार के लिए मांगे थे 12 करोड़? पहली बार अभिनेत्री ने दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब यह बात पहली बार सामने आई थी कि करीना कपूर ने सीता के किरदार के लिए 12 करोड़ की मांग की थी, तो उस वक्त ट्विटर पर कई यूजर्स का कहना था कि करीना ने फीस में बढ़ोतरी करके एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।
इस पर अभिनेत्री को पूजा हेगड़े, प्रियामणि और तापसी पन्नू सहित इंडस्ट्री के कई लोगों का समर्थन मिला था। कई अभिनेत्रियों ने इसे लैंगिक आधार पर भेदभाव बताया था और कहा था कि सिर्फ महिलाओं की ही उनके वेतन में वृद्धि को लेकर आलोचना की जाती है, जबकि पुरुषों के ऐसा करने पर कोई कुछ नहीं कहता।