खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Trailer Review: भूत पुलिस
लेखक:पोस्टर/ट्रेलर में नाम नहीं है कलाकार: सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीज आदि।
निर्देशक: पवन कृपलानी
ओटीटी: डिज्नी प्लस हॉटस्टार
रेटिंग: ***
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की फर्स्ट डे फर्स्ट शो सीरीज की अगली फिल्म है ‘भूत पुलिस’। वैसे तो भूतों को भगाने, डराने, जगाने वगैरह का काम सदियों से भारत में बाबा, तांत्रिक, अघोरी और फकीर ही करते आए हैं, लेकिन इंटरनेट का जमाना है तो हॉलीवुड की घोस्टबस्टर्स टाइप की भूतों को पकड़ने वाली टीम हाजिर है ‘भूत पुलिस’ के नाम से। नाम से तो यही लगता है कि ये रोहित शेट्टी के पुलिस यूनीवर्स पर बना कोई स्पूफ होगा लेकिन ये आइडिया शायद इसके मेकर्स को कौंधा ही नहीं। ट्रेलर बताता है कि ये दो चाचा भतीजा टाइप के लोगों की कहानी है जो भूतों के पीछे लगे हुए हैं। एक सिर्फ पैसा कमाने के लिए और दूसरा सिर्फ अपनी तांत्रिक साधना के लिए। दोनों के मंतव्य अलग अलग होने के बावजूद दोनों साथ काम करते हैं और फिल्म का पूरा हास्य इसी विरोधाभास पर ही आधारित लगता है। कम से कम ट्रेलर से यही समझ आता है।
2 of 5
भूत पुलिस ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘भूत पुलिस’ के निर्देशक पवन कृपलानी इससे पहले ‘रागिनी एमएमएस’, ‘डर एट द मॉल’ और ‘फोबिया’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। 10 साल के करियर में तीन हॉरर फिल्में अच्छा स्कोर है लेकिन उनकी पिछली दो फिल्मों ने उन्हें अपने सरनेम की वर्तनी बदलने पर मजबूर कर दिया है और उम्मीद की जानी चाहिए कि फिल्म ‘भूत पुलिस’ में उन्होंने अपनी मेकिंग के तौर तरीकों में काफी कुछ बदलाव किया होगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज से पहले भी मुंबई में खास लोगों को दिखाया जा चुका है। बड़े परदे पर इसे देखने वालों का अनुभव भी अलग रहा। और, बुधवार को यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद इसे देखने वालों का भी अनुभव भी अलग ही रहा।
3 of 5
भूत पुलिस ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘भूत पुलिस’ का ट्रेलर इसके निर्माताओं रमेश तौरानी आदि की साख बढ़ाता है। तौरानी हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज फिल्म निर्देशकों में शामिल रहे हैं। उनकी म्यूजिक कंपनी टिप्स कभी देश की नंबर वन म्यूजिक कंपनी भी हुआ करती थी। फिल्म ‘भूत पुलिस’ से रमेश तौरानी की तीन साल बाद वापसी हो रही है। उनकी पिछली फिल्म सलमान खान की ‘रेस 3’ थी। फिल्म ‘भूत पुलिस’ के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि रमेश तौरानी ने इस फिल्म में भी पैसा खूब लगाया है। फिल्म के सेट्स, कॉस्ट्यूम्स और लोकेशन देखकर लगता है कि ये एक भव्य फिल्म है और हॉरर कॉमेडी के लिए ऐसा बजट पा लेना ही पवन कृपलानी की बड़ी जीत है। फिल्म लंबे अरसे से मेकिंग में रही है। बीते साल जब इसकी शूटिंग दोबारा शुरू हुई तो सैफ को छोड़कर इसके बाकी सारे सितारे इसके निर्माता ने बदल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब फिल्म का ट्रेलर सामने है। ‘भूत पुलिस’ यहां सैफ और अर्जुन हैं। सैफ पर उम्र असर दिखा रही है लेकिन निर्देशक ने उनके किरदार को फिर भी रसिया बना रखा है। नोटों की गड्डी देखकर जीएसटी मांगने तक तो ठीक है लेकिन आगे सैफ अली खान से कॉमेडी की टाइमिंग ट्रेलर में संभलती दिखती नहीं। हां, अर्जुन कपूर ने भोले भाले किताबी तांत्रिक के तौर पर असर छोड़ा है। उनकी अपनी एक अलग स्टाइल है और इस स्टाइल में उनकी कॉमेडी का असर भी दिखता है।
विज्ञापन
5 of 5
भूत पुलिस ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘भूत पुलिस’ के ट्रेलर में जैकलीन फर्नांडीज और यामी गौतम को अपना जलवा दिखाने का खास मौका मिला नहीं है। वैसे भी जैकलीन के जिम्मे फिल्म का ग्लैमर बढ़ाने का ही काम मिला हुआ दिखता है और वह इसे करने में कामयाब भी नजर आ रही हैं। यामी गौतम को बतौर अभिनेत्री ये फिल्म कितनी पायदान और ऊपर ले जाएगी, ये पिक्चर की रिलीज के बाद ही सामने आएगा। बैकग्राउंड म्यूजिक ट्रेलर के हिसाब से ठीक है। गाने ऐसी फिल्मों में होने ही नहीं चाहिए। लेकिन, म्यूजिक कंपनी की फिल्म है तो ऐसा हो नहीं सकता। बाकी सब फिल्म ‘भूत पुलिस’ के रिलीज होने के बाद इसके फिल्म रिव्यू में।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।