फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना ने खोले करिश्मा के राज, बोलीं, 'वह हमारे दादा जी की सबसे प्रिय पोती थी'

Fri, 20 Dec 2019 09:43 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 20 Dec 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor reveal about Karisma Kapoor in The Kapil Sharma Show
The Kapil Sharma Show - फोटो : amar ujala mumbai

टीवी का कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा कपूर के बारे में बताया कि हमारे दादाजी राज कपूर करिश्मा को बहुत प्यार करते थे। वह उनकी सबसे चहेती पोती थी।



इस एपिसोड के साथ 'द कपिल शर्मा शो' ने अपने 100 एपिसोड्स पूरे किए हैं। आगामी वीकेंड में बॉलीवुड के जाने-माने सितारे और फिल्म 'गुड न्यूज' के कलाकार अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी इस शो का मजा दोगुना करने पहुंचेंगे। जहां दूसरे सभी एक्टर्स पहले भी इस शो में आ चुके हैं, वहीं करीना पहली बार इस शो में पहुंची थीं। चूंकि, करीना पहली बार इस शो में आई थीं तो उन्होंने भी जमकर हंसी का धमाल मचाया और बहुत-सी राज की बातें भी बताईं।

Kareena Kapoor reveal about Karisma Kapoor in The Kapil Sharma Show
The Kapil Sharma Show - फोटो : amar ujala mumbai

चर्चा के दौरान कपिल ने बताया कि राज कपूर सर आम खाने के बहुत शौकीन थे। और वे अपने आमों को कमरे में छुपाकर रखते थे। तो क्या करीना ने कभी उनके आम चुराए? इस सवाल पर करीना पुरानी यादों में खो गईं और उन्होंने बताया कि उनके दादाजी अपने कमरे में आमों को ताले में बंद रखते थे और किसी को भी नहीं देते थे। करीना ने बताया, 'हम चुपके से उन आमों तक पहुंचने की कोशिश करते थे, लेकिन हमें कभी भी मौका नहीं मिलता था। मेरे दादाजी आमों को लेकर इतने सचेत रहते थे कि वो अपने कैबिनेट में आम छुपाकर ताला लगा देते थे (हंसते हुए)।'

Kareena Kapoor reveal about Karisma Kapoor in The Kapil Sharma Show
Kareena Kapoor and Karisma Kapoor - फोटो : amar ujala

वह आगे कहती हैं, 'लेकिन करिश्मा को हमेशा आम मिल जाते थे। दरअसल, करिश्मा मेरे दादाजी की सबसे प्रिय पोती थी। वो उसको बहुत लाड़ करते थे और वो उसे हद से ज्यादा चाहते थे। मैं करिश्मा के हिस्से पर हाथ मारने की कोशिश करती थी। उसके आम चुराकर में बगीचे में छुपा देती थी और बाद में खा लेती थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor reveal about Karisma Kapoor in The Kapil Sharma Show
kareena kapoor - फोटो : social media

बातों का सिलसिला जारी रखते हुए करीना ने बताया, 'जब भी करिश्मा दादाजी से आम मांगती थी तो वो कहते थे, 'लो बेटा लो लो...'। अक्षय भी इस मौके पर खुद को रोक न सके, और उन्होंने एक विचित्र सा कमेंट कर दिया, 'शायद इसीलिए उन्हें लोलो कहते हैं (हंसते हुए)।' इस पर करीना ने जवाब दिया, 'लगता है मुझे अपनी मां से इस बारे में जरूर पूछना पड़ेगा।'

पढ़ें: 'करण अर्जुन' के बाद एक साथ नजर आने वाले थे सलमान खान और शाहरुख खान, लेकिन...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed