{"_id":"5d87122e8ebc3e01486037a7","slug":"kareena-kapoor-reveals-saif-ali-khan-most-irritating-habit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के 7 साल बाद करीना का खुलासा, सैफ की इस आदत से हो जाती हैं परेशान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के 7 साल बाद करीना का खुलासा, सैफ की इस आदत से हो जाती हैं परेशान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
saif-kareena
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक माने जाते हैं। बीते दिन करीना के जन्मदिन पर सैफ समेत पूरा परिवार पटौदी पैलेस में रहा और जन्मदिन को सेलिब्रेट किया। इस कपल को शादी के 7 साल हो चुके हैं लेकिन करीना को सैफ की एक आदत से बहुत चिढ़ हो जाती है। एक शो में पहुंचीं करीना ने सैफ के बारे में कई खुलासे किए।
2 of 5
सैफ, करीना
- फोटो : social media
टॉक शो 'द लव लाफ लाइव शो' में जब पूछा गया कि वो और सैफ शाम का वक्त कैसे बिताते हैं तो करीना ने कहा कि 'मुझे लगता है कि हम दोनों ही बहुत सामाजिक हैं लेकिन हमें फिल्मी पार्टियां पसंद नहीं हैं। वो आम तौर पर स्क्रीनिंग शोज में जाना पसंद नहीं करते क्योंकि उसका कहना है कि झूठ नहीं बोल सकते, इसलिए सैफ ऐसी जगहों पर नहीं जाते हैं। हम दोनों भले ही फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं लेकिन यहां के बहुत कम लोग हैं जो हमारे दोस्त हैं।'
3 of 5
सैफ अली खान और करीना
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने आगे कहा कि 'सैफ को पढ़ने का बहुत शौक है तो हर शाम को वो ज्यादातर किताबें पढ़ते रहते हैं। हम डिनर आमतौर पर 7.30 से 8 बजे के बीच कर लेते हैं। सैफ से कोई भी बात करो तो उसका पहला रिएक्शन होता है 'नहीं'। तब मैं कहती हूं कि सैफ तुम चाहते क्या हो? क्या हमें हर कदम ट्राई करके उठाना चाहिए। उसका रिएक्शन होता है 'नहीं'।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
saif ali khan and kareena khan
- फोटो : instagram
करीना ने सैफ की आदत पर आगे कहा कि 'और फिर अचानक तीन घंटे बाद वो मुझे मैसेज करता है 'हां'। तब मैं कहती हूं कि अच्छा जब मैं इसी बात को कह रही थी तो हमेशा नहीं क्यों कहते हो। मुझे लगता है कि वो बस 'नहीं' यूं ही कहता है।'
विज्ञापन
5 of 5
saif And kareena with Taimur
सैफ और करीना की लव स्टोरी फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। साल 2012 में करीना ने अपने से 10 साल बड़े सैफ अली खान से शादी की। 2016 में करीना ने तैमूर को जन्म दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।