सब्सक्राइब करें

सना सईद ही नहीं इन 6 सितारों ने बचपन में खूब कमाया नाम, लीड रोल में आते ही हो गए गुमनाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 22 Sep 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Sana Saeed to Jugal Hansraj 7 celebrities his as child artist flop in lead role
Jugal Hansraj, Sana and and Hansika - फोटो : file photo

सिनेमाजगत में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की। इन सितारों में श्रीदेवी, ऋतिक रोशन, उर्मिला मातोंडकर के अलावा कई और हस्तियों के नाम शामिल है। इन सितारों ने ना केवल बचपन में नाम कमाया बल्कि लीड रोल में भी कामयाबी की नई मिसाल बनाई। इसले उलट कुछ ऐसे सितारे हैं जिन्होंने बतौर आर्टिस्ट तो नाम कमाया लेकिन लीड रोल में आकर एक भी हिट नहीं दे पाए। यहां तक कि कुछ सितारे तो अब बॉलीवुड से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। ऐसे ही एक अभिनेत्री का नाम सना सईद है। सना ने शाहरुख और काजोल के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' दी थी। बड़े होकर वह कई फिल्मों में आई लेकिन जगह नहीं बना सकीं। सना सईद (Sana Saeed) का 22 सितंबर को जन्मदिन है। जानिए सना सईद सहित उन सितारों के बारे में जो बचपन में तो हिट रहे लेकिन लीड रोल आते ही फ्लॉप हो गए। 

Trending Videos
Sana Saeed to Jugal Hansraj 7 celebrities his as child artist flop in lead role
sana saeed - फोटो : social media

शाहरुख खान की 8 साल की बेटी अंजली बनकर सना सईद ने नाम कमाया था। सना 'कुछ कुछ होता है' फिल्म में किंग खान और रानी मुखर्जी की बेटी बनी थीं। इस किरदार ने सना को मानों स्टार ही बना दिया था। हालांकि बड़े होकर वह फिल्मों में वह शोहरत अपने नाम नहीं कर पाईं। सना ने करण जौहर की ही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। हालांकि इस फिल्म में उनका निभाया किरदार आज किसी को भी याद नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sana Saeed to Jugal Hansraj 7 celebrities his as child artist flop in lead role
Jugal Hansraj - फोटो : twitter

जुगल हंसराज को लोग ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मोहब्बतें' से जानते हैं। फिल्म में वे एक सपोर्टिंग रोल में दिखे थे। जुगल ने 1983 में आई फिल्म 'मासूम' में काम किया था। बड़े होने के बाद जुगल ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें वो कामयाबी हाथ नहीं लगी।

Sana Saeed to Jugal Hansraj 7 celebrities his as child artist flop in lead role
pooja ruparel - फोटो : social media

फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन छुटकी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस एक्ट्रेस का नाम पूजा रुपारेल है। पूजा ने इस रोल से तो काफी चर्चा में रहीं लेकिन बड़े होकर ज्यादा नाम नहीं कमा सकीं। 

विज्ञापन
Sana Saeed to Jugal Hansraj 7 celebrities his as child artist flop in lead role
कुणाल खेमू - फोटो : file photo

राजा हिंदुस्तानी, जख्म और हम हैं राही प्यार के फिल्म में बाल कलाकार की भूमिका निभाने वाले एक्टर कुणाल खेमू किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कुणाल ने जितनी सफलता अजय देवगन की फिल्म जख्म में पाई थी उतनी वह बड़े होकर नहीं पा सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed