21 फरवरी की सुबह सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर ढेरों खुशियां लेकर आई है। करीना कपूर खान ने दूसरी बार बेटे को जन्म दिया है। करीना कपूर खान मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बात की जानकारी दी। गौरतलब है कि करीना जहां दो बच्चों की मां बन गई हैं तो वहीं सैफ अली खान चार बच्चों के पिता बन चुके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में जिन्हें दो से ज्यादा बच्चे हैं।
चार बच्चों के पिता बन गए सैफ अली खान, जानें बॉलीवुड के उन सितारो के बारे में जिनके हैं दो से ज्यादा बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान
बड़े पर्दे के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान भी एक दो नहीं बल्कि तीन बच्चों के पिता हैं। आमिर खान ने दो शादियां की है। पहली पत्नी से आमिर के दो बच्चे हैं इरा खान और जुनैद खान। वहीं आमिर की दूसरी पत्नी किरण और आमिर को एक और बेटा है आजाद खान। आमिर अक्सर अपने तीनों बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आते हैं।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख और गौरी के भी तीन बच्चे हैं। शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान हैं और बेटी हैं सुहाना खान। शाहरुख और गौरी ने तीसरी बार माता पिता बनने के लिए सेरोगेसी का सहारा लिया था।। इसके बाद अबराम का जन्म हुआ था। शाहरुख के तीनों बच्चे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं।
अनिल कपूर
बॉलीवुड के फिट एंड फाइन अभिनेता अनिल कपूर ने सुनीता कपूर से शादी की है। वो भी तीन बच्चों के पिता हैं। उनकी दो बेटियां हैं सोनम कपूर और रिया कपूर। वहीं अनिल और सुनीता के एक बेटे भी हैं हर्षवर्धन कपूर। सोनम कपूर तो बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भी हैं।
संजय दत्त
अभिनेता संजय दत्त भी तीन बच्चों के पिता हैं। संजय दत्त की पहली पत्नी ऋता शर्मा से उन्हें एक बेटी है त्रिशाला दत्त। इसके बाद संजय दत्त ने मान्यता से शादी कर ली थी जिसके बाद उन्हें दो बच्चे हुए एक बेटा और एक बेटी। संजय अपने तीनों बच्चों और पत्नी के साथ अक्सर वक्त बिताते नजर आते हैं।