फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor: विदेश में नए साल का जश्न मनाकर घर लौटीं करीना कपूर, सैफ अली खान के साथ शेयर कीं तस्वीरें

Mon, 06 Jan 2025 06:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 06 Jan 2025 06:21 PM IST
सार

Kareena Kapoor: अभिनेत्री करीना कपूर हर साल की तरह इस बार भी नए साल का जश्न विदेश में मनाने पहुंची। हाल ही में उन्होंने तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Shares new year vacation photos says Headed home with this mood for 2025
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

नया साल यानी साल 2025 शुरू हो चुका है और इसे शुरू हुए आज छठा दिन है। मगर, करीना कपूर खान अभी तक इसके जश्न में डूबी हैं। अव्वल तो उनके मुताबिक नया साल 1 जनवरी से 5 जनवरी तक नहीं, बल्कि आज सोमवार से माना जाना चाहिए। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज लिखकर यह बात कही है। इसके बाद इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी न्यू ईयर वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं।



ये खबर भी पढ़ें:
Loveyapa: इस दिन 'लवयापा' का ट्रेलर लॉन्च करेगा यह सुपरस्टार, जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म पर आया नया अपडेट

Kareena Kapoor Shares new year vacation photos says Headed home with this mood for 2025
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

घर की ओर किया प्रस्थान
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'तो हम सभी इस बात पर सहमत हैं कि 2 से 5 जनवरी अभी भी 2024 ही है, है न? सोमवार से नया साल है'। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसमें वे अपने पति व एक्टर सैफ अली खान और बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। 

Kareena Kapoor Shares new year vacation photos says Headed home with this mood for 2025
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

कहां मनाया नया साल?
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर कैप्शन लिखा है, 'साल 2025 में इस मूड के साथ घर की ओर प्रस्थान'। करीना कपूर हर बार न्यू ईयर पर अपने परिवार के साथ विदेश यात्रा पर जाती हैं। इस साल उन्होंने स्विट्डरलैंड में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। उन्होंने इसकी झलकियां अब शेयर की हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Shares new year vacation photos says Headed home with this mood for 2025
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बर्फीली वादियों में किया एंजॉय
तस्वीरों में करीना कपूर स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों में एंजॉय करती दिख रही हैं। इसके अलावा वे कुछ तस्वीरों में डांस करते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें नए साल की बधाई दे रहे हैं। फैंस के साथ-साथ फिल्मी हस्तियां भी करीना के पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। रिया कपूर ने प्रतिक्रिया देते हुए तैमूर की तारीफ की है। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'इसी तरह हमेशा आपके परिवार की खुशियां बनी रहें'।

ये खबर भी पढ़ें:
Rajkumar Periasamy: 'अमरन' के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी ने फिल्म के लिए भूषण कुमार से मिलाया हाथ, जताई खुशी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed