{"_id":"62e17949de8732250641c8cf","slug":"kareena-kapoor-to-reunite-with-rhea-kapoor-after-veere-di-wedding-with-a-new-film-the-fun-story-of-three-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena New Project: 'वीरे दी वेडिंग' के बाद फिर साथ आईं करीना और रिया कपूर , यहां जानें फिल्म की सारी डिटेल्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kareena New Project: 'वीरे दी वेडिंग' के बाद फिर साथ आईं करीना और रिया कपूर , यहां जानें फिल्म की सारी डिटेल्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
करीना और रिया कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर सोनम कपूर की बहन रिया कपूर के साथ नए प्रोजेक्ट में काम करने वाली हैं। यह दोबारा होगा जब दोनों साथ काम करेंगी। इससे पहले करीना और रिया साल 2018 में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के लिए साथ आईं थीं। इस फिल्म में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं और इस फिल्म को रिया कपूर ने प्रोड्यूस किया था। अब एक बार फिर से नए प्रोजेक्ट के लिए करीना और रिया ने फिर से हाथ मिलाया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म से जुड़ी डीटेल्स।
2 of 4
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
महिला केंद्रित होगी फिल्म
करीना कपूर और रिया कपूर 'वीरे दी वेडिंग' के बाद एक बार फिर से महिला केंद्रित फिल्म लेकर आने वाली हैं। हालांकि यह 'वीरे दी वेडिंग 2' नहीं होगी। यह तीन महिलाओं की एक अलग सुपर फन स्टोरी होगी। फिलहाल ये तो साफ हो गया है कि करीना इस फिल्म में नजर आने वाली हैं लेकिन बाकी दो स्टार कास्ट के बारे में डिटेल्स सामने नहीं आईं हैं।
3 of 4
करीना कपूर, रिया कपूर
- फोटो : social media
फिल्म की शूटिंग से जुड़ी डिटेल्स
करीना कपूर और रिया कपूर के सहयोग वाली इस नई फिल्म की शूटिंग भी इस साल के अंत तक या फिर साल 2023 में जनवरी महीने से शुरू हो जाएगी। यानी साल 2023 में यह फिल्म सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार होगी। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को लूटकेस के निर्देशक राजेश कृष्णन निर्देशित करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन रिलीज होगी लाल सिंह चड्ढा
बात करें वर्क फ्रंट की तो करीना कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह अभिनेता आमिर खान संग स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी। इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन भी रिलीज होने वाली है और बड़े स्टार्स की दोनों फिल्मों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।