{"_id":"5d1af5df8ebc3e3ca305b2f7","slug":"kareena-kapoor-told-to-abhishek-bachchan-in-her-film-refugee-shooting-you-re-like-my-brother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रिफ्यूजी' में अभिषेक बच्चन के साथ रोमांटिक सीन नहीं करना चाहती थीं करीना, कहा- 'वो मेरे भाई की तरह'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रिफ्यूजी' में अभिषेक बच्चन के साथ रोमांटिक सीन नहीं करना चाहती थीं करीना, कहा- 'वो मेरे भाई की तरह'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही अभिषेक बच्चन और करीना कपूर की फिल्म 'रिफ्यूजी' को 19 साल पूरे हो गए। ये अभिषेक और करीना की पहली फिल्म थी जो साल 2000 में रिलीज हुई थी । फिल्म को जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था । 'रिफ्यूजी' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन साल की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
करीना और अभिषेक ने अपना रील लव सिल्वर स्क्रीन पर बखूबी दिखाया था । हालांकि करीना, अभिषेक को अपने भाई की तरह मानती थीं, इसलिए वो उनके साथ रोमांटिक सीन नहीं करना चाहती थीं । जबकि करीना और अभिषेक का पहला ही सीन रोमांटिक था।
उस वक्त करीना ने डायरेक्टर जेपी दत्ता से कहा, 'जेपी अंकल मैं AB के साथ रोमांटिक सीन कैसे कर सकती हूं । वो मेरे भाई की तरह हैं ।' इस बात का खुलासा अभिषेक बच्चन ने टॉक शो Rendezvous with Simi Garewal में किया था । उस वक्त शो की मेहमान करीना कपूर थीं । अभिषेक ने करीना के लिए एक वीडियो मैसेज भेजा था ।
इसी वीडियो में अभिषेक ने बताया था कि करीना उन्हें भाई मानती थीं और रोमांटिक सीन करने से मना कर रही थीं । वहीं अभिषेक का मैसेज देख करीना ने कहा था, 'वो बहुत केयरिंग हैं । सेट पर बहुत फन करते हैं । सबको एंटरटेन करते हैं ।' करीना ने ये भी बताया कि अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के वक्त वो बिल्कुल भी नर्वस नहीं थीं ।
विज्ञापन
5 of 5
kareena kapoor
- फोटो : social media
अभिषेक ने बताया, 'शूटिंग के पहले दिन करीना ने मुझसे कहा था कि देखना एक दिन मैं इस देश की नंबर वन स्टार बनूंगी । उसके इस आत्मविश्वास से मैं काफी प्रभावित हुआ था ।' करीना सच में बॉलीवुड की नंबर वन स्टार बनीं । फिलहाल वो अपनी अगली फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग में बिजी हैं । इससे पहले उन्होंने 'गुड न्यूज' की शूटिंग खत्म की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।