सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बेटे तैमूर की तस्वीर साझा कर ट्रोल हुई करीना, ट्रोलर्स ने उनके अंकल ऋषि कपूर की मौत को दिलाया याद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 03 May 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor trolled for shared son Taimur Ali Khan photo after   her uncle Rishi Kapoor death
Kareena Kapoor, Taimur Ali Khan, Saif Ali Khan, Rishi Kapoor - फोटो : amar ujala

बीती 30 अप्रैल को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। उनके निधन से कपूर फैमिली सहित बॉलीवुड सितारे और फैंस के बीच शोक का माहौल है। तमाम लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी। इस बीच ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

Trending Videos
Kareena Kapoor trolled for shared son Taimur Ali Khan photo after   her uncle Rishi Kapoor death
बेटे के लिए हेयरस्टाइलिस्ट बने सैफ - फोटो : Social Media

ऋषि कपूर रिश्ते में करीना कपूर के अंकल लगते थे। करीना कपूर ने शनिवार को अपने बेटे तैमूर अली खान और पति सैफ अली खान की तस्वीर अपने ऑफिशियल इ्ंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। इस तस्वीर में सैफ अली खान बेटे तैमूर के बाल काटते हुए नजर आए। तस्वीर में सैफ अली खान के हाथों में कैंची दिखाई दी। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Haircut anyone? 💁🏻♀️🤭

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor trolled for shared son Taimur Ali Khan photo after   her uncle Rishi Kapoor death
सैफ अली खान, तैमूर अली खान - फोटो : Social Media

तस्वीर में साफ पता चल रहा था कि सैफ अली खान बेटे तैमूर के बाल काट रहे थे। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में करीना ने लिखा है, 'क्या किसी को हेयर कट करवाना है?' इस तस्वीर को साझा करते ही करीना कपूर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो गईं। कई सोशल मीडिया यूजर्स करीना को उनके अंकल ऋषि कपूर के निधन की याद दिलाते हुए उनकी आलोचना कर रहे हैं, साथ ही ट्रोल भी कर रहे हैं।

Kareena Kapoor trolled for shared son Taimur Ali Khan photo after   her uncle Rishi Kapoor death
Kareena Kapoor - फोटो : Social Media

santoshwakode8686 नाम से यूजर ने करीना कपूर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या सच में आपके परिवार का कोई सदस्य नहीं रहा, RIP ऋषि जी'। i.m.magick नाम की यूजर ने लिखा, 'आपके परिवार ने कुछ दिन पहले बहुत बड़ी हानि झेली है, आप कैसे मजाक कर सकती है ?'  इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना कपूर की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल और आलोचना की है। 



विज्ञापन
Kareena Kapoor trolled for shared son Taimur Ali Khan photo after   her uncle Rishi Kapoor death
rishi kapoor - फोटो : social media

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में हुआ। निधन से एक दिन पहले उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ऋषि कपूर लंबे समय से लेकिमिया नाम के कैंसर से पीड़ित थे। बॉलीवुड के कई सितारों और फैंस ने उनके निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक जताया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed