{"_id":"5c7a870ebdec2273903330ce","slug":"kareena-kapoor-wants-to-date-congress-president-rahul-gandhi-see-old-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी करीना थीं राहुल गांधी की दीवानी, इंटरव्यू में जाहिर की थी कांग्रेस अध्यक्ष को डेट करने की इच्छा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी करीना थीं राहुल गांधी की दीवानी, इंटरव्यू में जाहिर की थी कांग्रेस अध्यक्ष को डेट करने की इच्छा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 02 Mar 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rahul gandhi, kareena kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड स्टार्स और नेताओं का आपस में पुराना रिश्ता रहा है। गांधी परिवार भी इससे अछूता नहीं रहा है। गांधी-नेहरू परिवार की फिल्मी दुनिया के दिग्गज कपूर परिवार से बेहद अच्छे ताल्लुकात थे। इतना ही नहीं कभी करीना कपूर राहुल गांधी को डेट करने की इच्छा भी रखती थीं। दरअसल ये बात करीना ने एक इंटरव्यू में कही थी।
2 of 5
Kareena kapoor Khan
साल 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'रेफ्यूजी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद करीना, सिमी ग्रेवाल के मशहूर चैट शो में पहुंची थीं। इस चैट शो में करीना ने अपने बारे में बहुत सी बातें पहली बार खुलकर सामने रखी थीं। इस इंटरव्यू में सिमी ग्रेवाल ने करीना से यह भी पूछा था कि वह किसे डेट करना चाहती हैं। इस पर करीना ने राहुल गांधी का नाम लिया था।
3 of 5
Kareena Kapoor Khan
करीना का यह पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो राहुल गांधी के साथ डेट पर जाने की बात कहते हुए दिख रही हैं। इस इंटरव्यू में करीना ने कहा था कि उन्हें लगता है कि राहुल काफी दिलचस्प इंसान होंगे। करीना ने आगे कहा था कि वह हमेशा इस बारे में सोचती हैं कि दोनों के बीच किस तरह की बातें होंगी। चूंकि वह खुद फिल्मी खानदान से हैं और राहुल एक बड़े राजनीतिक परिवार से। तो शायद हमारे बीच दिलचस्प बातचीत हो।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kareena Kapoor Khan
हालांकि बाद में करीना अपने इस बयान से पलट गई थीं। साल 2009 में करीना के ये कहते हुए कन्नी काट ली थी कि वो बहुत पुरानी बात है। मैंने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि हम दोनों के सरनेम मशहूर हैं। मैं किसी दिन उनकी मेजबानी करना चाहूंगी। उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहूंगी, लेकिन निश्चित तौर पर मैं उन्हें ‘डेट’ नहीं करना चाहती।
विज्ञापन
5 of 5
Kareena Kapoor Khan
बता दें आगामी लोकसभा चुनाव (lok sabha election) के मैदान में करीना कपूर खान (kareena kapoor khan) को भोपाल सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव में उतारने की खबरें भी थीं लेकिन करीना ने यह साफ कर दिया था कि उनका पूरा ध्यान फिल्मों पर है, राजनीति पर नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।