26 जुलाई हर भारतीयों के गर्व करने का दिन है जब हमारे वीर योद्धाओं ने कारगिल की सफेद बर्फ से ढकी पहाड़ी पर तिरंगा फहराया था। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध करीब ढाई महीने तक चला था। जिसमें भारतीय जवानों ने पाकिस्तान के इरादों को खाक कर दिया था। भारत की पाकिस्तान पर इस जीत को कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) के रूप में मनाया जाता है। भारत की पाकिस्तान पर हुई जीत को 20 साल हो चुके हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच की इस जंग को कई फिल्मों में भी उतारा गया है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच मनमुटाव तो दिखाया गया है लेकिन हीरो-हीरोइन का ताल्लुक भारत और पाकिस्तान दोनों से है। इसके साथ ही दोनों की लव स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। जानिए 5 फिल्मों के बारे में जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच एक्टर्स की लव स्टोरी दिखाई गई है।
भारत-पाक के बीच इन 5 फिल्मों में दिखी लव स्टोरी, एक फिल्म में तो हीरो को आतंकी मानकर रखा जेल में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर जारा
यश चोपड़ा की फिल्म 'वीर जारा' साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 15 साल हो चुके हैं। फिल्म में शाहरुख खान ने वीर प्रताप सिंह का रोल निभाया था जो कि एक इंडियन एयर फोर्स पायलट होता है। वहीं प्रीति जिंटा ने जारा हयात खान का किरदार निभाया था जो कि पाकिस्तान की रहने वाली होती है। इस फिल्म में दोनों की जबरदस्त लव स्टोरी दिखाई गई है। साथ ही दिखाया गया है कि आखिर में दोनों किस तरह से मिलते हैं।
गदर: एक प्रेम कथा
सनी देओल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी के अपोजिट अमीषा पटेल लीड रोल में थीं। इस फिल्म में पार्टीशन दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि सकीना के पिता बंटवारे के वक्त पाकिस्तान चले जाते हैं। जबकि सकीना भारत में ही रह जाती है। इस दौरान उसकी शादी भारत में रहने वाले तारा सिंह से हो जाती है। सकीना के पिता को यह बर्दाश्त नहीं होता और वह झूठ बोलकर सकीना को अपने साथ पाकिस्तान ले जाते हैं। इसके बाद तारा सिंह का किरदार निभाने वाले सनी देओल अपने प्यार को किस तरह हासिल करते हैं फिल्म में दिखाया गया है। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था।
राजी
आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म 'राजी' ने बॉक्स ऑफिस शानदार कमाई की थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने सहमत खान का किरदार निभाया है। फिल्म में भारत की जासूस दिखाई गई हैं जो कि पाकिस्तानी अफसर से शादी करती हैं। फिल्म में पाकिस्तानी अफसर का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। आलिया और विक्की की लव स्टोरी लोगों को पसंद आई। हालांकि फिल्म में आलिया प्यार के ऊपर अपने फर्ज को चुनती हैं। इस फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था।
एक था टाइगर
'एक था टाइगर' फिल्म में सलमान खान ने अविनाश सिंह का किरदार निभाया है। सलमान फिल्म में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के एजेंट बने हैं तो वहीं कटरीना ने जोया का किरदार निभाया है। फिल्म में कटरीना पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की एजेंट बनी है। फिल्म में दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों की लव स्टोरी जबरदस्त दिखाई गई है।