फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारगिल विजय दिवस पर बॉलीवुड भी नहीं रहा पीछे, ये फिल्में भर देंगी देशभक्ति की भावना

Thu, 26 Jul 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Jul 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
kargil vijay diwas bollywood patriotic movies

26 जुलाई को हर भारतीय के गर्व करने का दिन यानी कारगिल विजय दिवस है। ढाई महीने चले इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को हराकर कारगिल की पहाड़ियों पर तिरंगा फहराया था। ऐसे में भला बॉलीवुड कारगिल पर फिल्म बनाने में कैसे पीछे रह जाता। हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो देशभक्ति के रंग में रंगी हैं।

kargil vijay diwas bollywood patriotic movies

एलओसी कारगिल
डायरेक्टर जेपी दत्ता ने युद्ध पर आधारित कई फिल्में बनाई हैं। 1999 में हुए युद्ध पर उन्होंने 'एलओसी कारगिल' बनाई। यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। जिसमें संजय दत्त, अजय देवगन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, संजय कपूर, अभिषेक बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

kargil vijay diwas bollywood patriotic movies

लक्ष्य
साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म में कारगिल युद्ध के कुछ हिस्से दिखाए गए हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन ने लेफ्टिनेंट करण शेरगिल की भूमिका निभाई थी जो अपनी टीम का नेतृत्व कर आतंकवादियों पर जीत हासिल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kargil vijay diwas bollywood patriotic movies

बॉर्डर
1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म 'बॉर्डर' (1997) को देख हर भारतीय के मन में देशभक्ति की भावना भर जाती है। यह फिल्म सत्य घटना से प्रेरित थी। फिल्म में अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और सनी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन
kargil vijay diwas bollywood patriotic movies
रंग दे बसंती
2006 में रिलीज हुई निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'रंग दे बसंती' को तो हर युवा ने देखा ही होगा। फिल्म में आमिर खान, आर माधवन, सोहा अली खान और कुणाल कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed