बॉलीवुड निर्माता करीम मोरानी की दोनों बेटियां शजा और जोया कोरोना से जंग जीतकर वापस घर जा चुकी हैं। दोनों बेटियों के साथ करीम मोरानी भी पॉजिटिव पाए गए थे। दूसरी बार भी उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसके बाद उनका पूरा परिवार परेशान है।
Coronavirus: 'चेन्नई एक्सप्रेस' के निर्माता का दूसरी बार टेस्ट पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीम मोरानी मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। 60 साल के मोरानी दिल के मरीज हैं। उन्हें दो बार हार्ट अटैक आ चुका है। साथ ही उनकी बाइपास सर्जरी भी हुई थी। इससे पहले उनकी छोटी बेटी शजा भी नानावती अस्तपाल में अपना इलाज करा रही थीं जबकि बड़ी बेटी जोया कोकिलाबेन अस्तपाल में थीं।
सबसे पहले करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। बाद में उनके पूरे परिवार का टेस्ट किया गया। परिवार के टेस्ट में पता लगा कि शजा मोरानी के अलावा उनकी बहन जोया मोरानी और पिता करीम मोरानी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। शजा मोरानी और जोया मोरानी दोनों बहनें कोरोना से जंग जीतकर अपने घर वापस आ गई हैं। बता दें कि मार्च में शजा श्रीलंका गई थीं। वहीं जोया राजस्थान के जयपुर में थीं।
घर लौटने के बाद जोया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुद की एक तस्वीर साझा की थी जिसमें अस्पताल के स्टाफ नजर आ रहे थे। उन्होंने लिखा था, 'अपने वॉरियर्स को अलविदा कहने का समय आ गया है। मैं उन्हें हमेशा अपनी प्रार्थनाओं में याद रखूंगी। अलविदा आईसीयू। अब घर जाने का समय है।'
करीम मोरानी की गिनती बॉलीवुड के बड़े निर्माताओं में होती है। शाहरुख खान के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है। शाहरुख की कई फिल्मों को उन्होंने प्रोड्यूस किया है। इनमें 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'रा वन' और 'दिलवाले' मुख्य हैं। मोरानी की दो बेटियां हैं जोया और शजा। जोया उनकी बड़ी बेटी हैं और वो एक अभिनेत्री हैं जबकि शजा छोटी हैं।
अजय देवगन ने घर में ढूंढ निकाला अपनी अगली फिल्म का निर्देशक, लॉक डाउन के बाद होगा आधिकारिक एलान