सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती ये अभिनेत्री, छोटी बहन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 06 Apr 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
karim morani daughter zoa morani admitted to kokilaben hospital after shaza corona positive
zoa morani - फोटो : social media

'रा वन' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों के निर्माता करीम मोरानी की छोटी बेटी शजा मोरानी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। अब खबर है कि शजा की बड़ी बहन और अभिनेत्री जोया मोरानी भी कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं।

karim morani daughter zoa morani admitted to kokilaben hospital after shaza corona positive
karim Morani - फोटो : फाइल फोटो

करीम मोरानी के भाई मोहम्मद मोरानी ने इसकी पुष्टि की है। वेबसाइट स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए मोहम्मद मोरानी ने बताया कि 'मार्च में जोया जयपुर गई थीं जबकि शजा श्रीलंका गई थीं। जोया को सर्दी और जुकाम की शिकायत हो रही थी। वहीं शजा बिल्कुल ठीक थी।'

karim morani daughter zoa morani admitted to kokilaben hospital after shaza corona positive
shaza morani - फोटो : social media

मोरानी आगे बताते हैं कि 'शजा और जोया दोनों ने चेकअप करवाया। जहां जोया का टेस्ट निगेटिव आया, वहीं शजा का टेस्ट पॉजिटिव आया। हम हर मामले में साथ देंगे। हमने जोया को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zoa💫 (@zoamorani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
karim morani daughter zoa morani admitted to kokilaben hospital after shaza corona positive
Karim Morani - फोटो : फाइल फोटो

31 वर्षीय शजा को नानावती अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। मोरानी परिवार मुंबई के जुहू में रहता है। म्यूनिसपल कॉर्पोरेशन जल्द ही मोरानी के घर को सैनिटाइज करेगी। बीएमसी कॉर्पोरेटर रेणु हंसराज ने बताया कि पूरे घर को लॉकडाउन कर दिया गया है। इस बिल्डिंग में कुल नौ लोग रहते हैं। उन सभी का टेस्ट किया जाएगा।  

विज्ञापन
karim morani daughter zoa morani admitted to kokilaben hospital after shaza corona positive
zoa morani - फोटो : social media

1988 को मुंबई में जन्मीं जोया मोरानी ने पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जोया साल 2007 में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ओम शांति ओम' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। इसके बाद 2008 में फिल्म 'हल्ला बोल' में भी जोया ने असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। जोया ने साल 2011 में फिल्म 'ऑलवेज कभी-कभी' से अभिनय के करियर की शुरुआत की थी। इसे शाहरुख खान ने प्रोड्यूस किया था। इसके बाद 'मस्तान' और 'भाग जॉनी' जैसी फिल्मों में काम किया। जोया कई फैशन शो में रैंप वाक करती भी नजर आ चुकी हैं। 

Coronavirus: 'चेन्नई एक्सप्रेस' के निर्माता की बेटी कोरोना पॉजिटिव, मार्च में गई थीं श्रीलंका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed