सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बर्थडे: डेब्यू के दिनों में ऐसी दिखती थीं करिश्मा कपूर, मेकओवर के बाद बदला पूरा लुक, देखें अनदेखी तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 25 Jun 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
karishma Kapoor looked like her debut days see her beautiful style from childhood to films
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा फिल्म इंडस्ट्री के उस परिवार से संबंध रखती हैं जिनका लगभग पूरा परिवार फिल्मों में छाया हुआ है। 25 जून 1974 को मुंबई में जन्मीं बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। फिल्मों में लंबे सफर के बाद हाल में ही लोलो यानी करिश्मा ने डिजिटल वर्ल्ड में डेब्यू किया। पृथ्वीराज कपूर, रणधीर कपूर, शशि कपूर, शम्मी कपूर, ऋषि कपूर सभी ने फिल्मों में अपनी पहचान बनाई लेकिन करिश्मा के लिए फिल्मों में कदम रखना आसान नहीं था। कपूर खानदान का रिवाज था कि इस घर की लड़कियां फिल्मों में नहीं आएंगी। 



करिश्मा ने फिल्म 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि इससे पहले वह अपना बॉलीवुड डेब्यू बॉबी देओल के साथ करने वाली थीं लेकिन फिल्म बॉबी की रिलीज में समय लगना था। इसके बाद करिश्मा ने प्रेम कैदी से ही डेब्यू करना सही समझा।इस फिल्म में उनके हीरो हरीश कुमार थे। आइए जन्मदिन के मौके पर आपको दिखाते हैं करिश्मा कपूर की अनदेखी खूबसूरत तस्वीरें।

Trending Videos
karishma Kapoor looked like her debut days see her beautiful style from childhood to films
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बताया जाता है कि जब करिश्मा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही थीं तो उनका खूब मजाक बनाया जाता था। उनके पहनावे और लुक्स उस समय की हीरोइनों से बिल्कुल इतर थे। उस वक्त उनके लुक को काफी खराब भी माना जाता था हालांकि उन्होंने अपने ऊपर काफी काम किया और बदलाव लाए। अच्छा अभिनय करना करिश्मा के खून में था और किरदार को अपना बना लेने का हुनर उन्हें विरासत में अपने परिवार से मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
karishma Kapoor looked like her debut days see her beautiful style from childhood to films
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद करिश्मा ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में की और दुनिया को दिखा दिया अपना करिश्मा। करिश्मा को फिल्मों में सबसे जबरदस्त सफलता मिली थी धर्मेश दर्शन की फिल्म राजा हिंदुस्तानी(1996) से। इस फिल्म में आमिर खान उनके हीरो थे। इस फिल्म में ना सिर्फ करिश्मा के अभिनय की तारीफ हुई।

karishma Kapoor looked like her debut days see her beautiful style from childhood to films
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
राजा हिंदुस्तानी के अलावा करिश्मा ने कई सफल फिल्मों में काम किया था। गोविंदा के साथ उन्होंने 'हीरो नंबर वन', 'कुली नंबर वन', 'साजन चले ससुराल', 'हसीना मान जाएगी' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। दोनों की जोड़ी इतनी सुपरहिट थी कि उन्हें चीची-लोलो( गोविंदा-करिश्मा के घर का नाम) बुलाया जाता था। 
विज्ञापन
karishma Kapoor looked like her debut days see her beautiful style from childhood to films
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर उन हीरोइनों में से एक हैं जिन्होंने अपने दौर में सभी सुपरहिट रहे एक्टर के साथ काम किया। सलमान खान से लेकर शाहरुख और आमिर खान तक तो वहीं सनी देओल, अक्षय कुमार, गोविंदा, जैकी श्रॉफ व अजय देवगन तक काम किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed