कपूर खानदान का जो भी शख्स बॉलीवुड में कदम रखता है उसका चमकना तय है। ऐसी ही एक स्टार हुआ करती थीं करिश्मा कपूर। करिश्मा, कपूर खानदान से पहली लड़की थी जिसने बॉलीवुड में कदम रखा और खूब नाम कमाया। लेकिन अब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है।
खर्चे के लिए ये काम कर रहीं करिश्मा कपूर, हर साल कमाती हैं 72 करोड़ रुपए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ समय पहले ही उन्होंने बयान दिया था कि वो अब बॉलीवुड में काम नहीं करेंगी। हालांकि शादी के बाद साल 2012 में करिश्मा फिल्म 'डेंजरस इश्क' में नजर आई थीं। लेकिन फिल्म फ्लॉप होने के बाद उन्होंने दोबारा कभी ट्राई भी नहीं किया।
पढ़ें- प्रियंका की इस तस्वीर पर मचा हंगामा, लोगों ने कहा- 'इसे भारत से निकाल देना चाहिए'
करिश्मा मुंबई में अपनी बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ रह रही हैं। जब करिश्मा और संजय कपूर का तलाक हुआ था तो एलिमनी में संजय ने बच्चों को 14 करोड़ रुपए दिए थे। साथ ही हर महीने उन्हें करिश्मा को 10 लाख रुपए देने थे।
पढ़ें- विदेश में तिरंगा फहराने पहुंची थीं ऐश्वर्या राय, डीप नेक से परेशान होकर करना पड़ा ये काम
करिश्मा को एलिमनी में काफी बड़ा अमाउंट मिला। इसी से उनके बच्चों की पढ़ाई हो रही है। लेकिन करिश्मा आखिर किस तरह से पैसे कमा रही हैं। क्योंकि वो फिल्मों में तो काम कर नहीं रही हैं तो उनका खर्चा कैसे चल रहा है।
पढें- PHOTOS: बर्थडे पार्टी में सैफ की बेटी और बहन के आगे फीकी पड़ गईं करीना
दरअसल, करिश्मा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद चैरिटी ऑर्गनाइजेशन जॉयन कर ली। जो महिलाओं को जागरुक करने का काम करती है। इसके अलावा करिश्मा सलमान खान की ट्रस्ट 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' से भी जुड़ी हुई हैं।