{"_id":"60fa82bc8ebc3e587417e40e","slug":"karishma-kapoor-real-life-controvery-from-breaking-engagement-to-abhishek-and-divorcing-husband-sanjay-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: अभिषेक बच्चन से टूटी सगाई और पति संग बुरी तरह खत्म हुआ था रिश्ता, विवादों से भरी रही करिश्मा की जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: अभिषेक बच्चन से टूटी सगाई और पति संग बुरी तरह खत्म हुआ था रिश्ता, विवादों से भरी रही करिश्मा की जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक की खूबसूरत और प्रतिभावान अभिनेत्री करिश्मा कपूर काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि करिश्मा भले ही फिल्मों में ना नजर आ रही हों लेकिन चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों करिश्मा टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 में शिल्पा शेट्टी की जगह नजर आ रही हैं। शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा के विवाद के चलते कुछ समय छोटे पर्दे से दूर हैं और अब करिश्मा ने कुछ वक्त के लिए उनकी कुर्सी संभाल ली है। हालांकि करिश्मा की जिंदगी भी कम विवादों से भरी नहीं रही है।
विवादों से भरी रही निजी जिंदगी
पर्दे पर करिश्मा के अभिनय का जादू खूब चला लेकिन निजी जिंदगी में उन्होंने बहुत से विवादों का सामना किया। एक वक्त ऐसा था जब करिश्मा का नाम अभिषेक बच्चन से जुड़ा था। इतना ही नहीं उनकी शादी अभिषेक बच्चन से लगभग तय थी और जया ने उन्हें अपनी बहू भी बता दिया था। हालांकि किसी वजह से ये रिश्ता टूट गया और करिश्मा अभिषेक हमेशा हमेशा के लिए दूर हो गए। अभिषेक से सगाई टूटने के बाद करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की लेकिन इस रिश्ते का भी बेहद दर्दनाक अंत हुआ।
2 of 5
करिश्मा कपूर, संजय कपूर
- फोटो : ट्विटर
साल 2003 में करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। उनकी शादी उस वक्त काफी चर्चा में आई थी। संजय और करिश्मा के बीच कुछ सालों तक सब कुछ ठीक रहा। उनके दो बच्चे हुए समायरा और कियान लेकिन साल 2014 में दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। इसके बाद करिश्मा और संजय का तलाक हो गया।
3 of 5
करिश्मा कपूर और संजय कपूर
- फोटो : फाइल
तलाक के वक्त करिश्मा ने पति संजय कपूर पर कई तरह के आरोप लगाए। करिश्मा का कहना था कि उनके पति ने पैसों की लालच में शादी की थी। करिश्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'जब हम हनीमून पर गए थे, संजय ने मेरी बोली अपने दोस्तों से लगाई थी। उसने मुझे अपने दोस्तों के साथ एक रात बिताने को भी मजबूर किया।' वहीं संजय का कहना था कि करिश्मा उनके पैसों के पीछे थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करिश्मा कपूर और संजय कपूर
- फोटो : फाइल
तमाम आरोपों के बाद दोनों का रिश्ता बहुत ही बुरी तरह से खत्म हुआ था। दोनों का तलाक बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाकों में से एक है। करिश्मा ने संजय पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें खर्चे के लिए पैसे नहीं देते। साथ ही दोनों बच्चों की कस्टडी को लेकर भी दोनों मे काफी खींचा-तानी हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
संजय कपूर, करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में संजय के वकील ने बताया था कि संजय ने करिश्मा को खार इलाके में एक घर दिया है। इसके अलावा उन्होंने बच्चों के लिए 14 करोड़ रुपये का बॉन्ड दिया है और उनके इस बॉन्ड से हर महीने 10 लाख रुपये का ब्याज बनेगा। करिश्मा से तलाक के बाद जहां संजय ने दूसरी शादी कर ली को वहीं करिश्मा ने अभी तक शादी नहीं की। वो अपना बिजनेस संभाल रही हैं और दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।