फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karishma Tanna: 'टीवी एक्ट्रेस कहकर फिल्मों में नहीं दिया काम', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुईं करिश्मा

Sat, 27 May 2023 01:25 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 27 May 2023 01:25 PM IST
विज्ञापन
Karishma Tanna recalls feeling dejected humiliated when she rejected for movie roles as she was TV Actress
करिश्मा तन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। हालांकि इस शो से करिश्मा को खास पहचान नहीं मिली। काफी संघर्षों का सामना कर चुकीं करिश्मा ने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय किया है। वह टीवी से निकलकर बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा रही हैं। अब संघर्ष के दिनों को याद करते हुए करिश्मा ने बताया है कि कैसे उन्हें इंडस्ट्री में फिल्मों में भूमिका देने से मना कर दिया जाता था।

Karishma Tanna recalls feeling dejected humiliated when she rejected for movie roles as she was TV Actress
करिश्मा तन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा ने खुलासा किया कि जब भी वह फिल्मों के लिए ऑडिशन देने जाती थीं तो उन्हें बॉडी शेमिंग और रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। ऑडिशन के दौरान उन्होंने 'तुम बहुत लंबे हो' और 'तुम्हारा चेहरा टीवी पर काम करने के बाद से बहुत ज्यादा एक्सपोज हो गया है' जैसी बातें सुनी हैं।

Karishma Tanna recalls feeling dejected humiliated when she rejected for movie roles as she was TV Actress
करिश्मा तन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए इंटरव्यू में करिश्मा तन्ना ने नए चेहरे वाले कॉन्सेप्ट पर बात की, जिसके बारे में फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक और निर्माता अक्सर बात करते हैं। करिश्मा ने कहा, "आपको भूमिका निभाने के लिए एक कलाकार की आवश्यकता है, यह नया चेहरा क्या है? बहुत से लोग झुंड मानसिकता के साथ जाना पसंद करते हैं, जैसे अगर वह एक टीवी कलाकार है तो उसे कास्ट न करें, चलो एक नया चेहरा लें'। मुझे समझ नहीं आता कि नया चेहरा क्या होता है। एक नए चेहरे की यह अवधारणा क्या है? बहुत कम निर्देशकों और निर्माताओं के पास इससे अलग तरह की सोच होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karishma Tanna recalls feeling dejected humiliated when she rejected for movie roles as she was TV Actress
करिश्मा तन्ना - फोटो : Instagram Post

जब भी करिश्मा तन्ना को यह बताया गया कि वह एक टीवी अभिनेत्री हैं, इसलिए उन्हें फिल्मों में यह भूमिका नहीं मिल सकती है, तब उन्होंने अपमानित और निराश महसूस किया है। हालांकि, अब चीजें बदल रही हैं। फिर भी काम मिलने के बारे में सुनिश्चित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, “यह निराशा, अपमान है और साथ ही मैं यह भी उलझन में हूं कि आप किसी अभिनेता को एक श्रेणी में क्यों डाल रहे हैं? लाइनें धुंधली क्यों नहीं हो सकतीं? एक कलाकार तो एक कलाकार ही है। पहले टीवी, फिल्म और थिएटर कलाकारों के बीच मोटी रेखाएं थीं। अब मुझे लगता है कि चीजें बदल रही हैं और आसान हो रही हैं, फिर भी एक टीवी कलाकार के लिए संघर्ष है, क्योंकि एक धारणा है बनी हुई है कि यह तो टीवी कलाकार है।' वह आपका सम्मान करेंगे, लेकिन आपको काम मिलेगा या नहीं, यह एक संघर्ष है।”

विज्ञापन
Karishma Tanna recalls feeling dejected humiliated when she rejected for movie roles as she was TV Actress
क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'स्कूप' - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा ने संघर्ष के दिनों का खुलासा करते हुए कहा, "मुझे बताया गया था, "तुम बहुत लंबे हो, तुम हर दिन टीवी पर देखी जाती हो, हम तुम्हें नहीं ले सकते, तुम भूमिका के लिए बहुत ग्लैमरस हो। जब वे आपको कास्ट नहीं करना चाहते हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं।" वहीं, बात करें अभिनेत्री की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह अगली बार हंसल मेहता की 'स्कूप' में दिखाई देंगी, जो दो जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed