{"_id":"647156c15f8ee55ed50d1ee8","slug":"priyanka-chopra-citadel-actress-recalls-being-sent-to-hostel-as-punishment-in-third-grade-2023-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: जब 'जिद' के कारण प्रियंका को तीसरी क्लास में भेजा गया हॉस्टल, सुधर कर लौटी थीं एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: जब 'जिद' के कारण प्रियंका को तीसरी क्लास में भेजा गया हॉस्टल, सुधर कर लौटी थीं एक्ट्रेस
Sat, 27 May 2023 01:02 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Sat, 27 May 2023 01:02 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की देसी गर्ल से हॉलीवुड स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग और स्टाइल की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। अभिनेत्री ने बहुत ही कम समय में हॉलीवुड में अपने आपको अच्छे से स्थापित कर लिया है। इसी का नतीजा है कि वह लगातार प्रोजेक्ट्स साइन कर रही हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तेजी से आगे बढ़ रहीं प्रियंका इन दिनों लगातार अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खुलासे कर रही हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री का पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने उस दौर को याद किया जब उन्हें सजा के तौर पर हॉस्टल भेजा गया था।
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : social media
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अक्सर कहते सुना गया है कि उन्होंने अपनी टीनेज अपने अंकल और आंटी के पास अमेरिका में बिताई है। लेकिन अनुपम खेर को दिए एक पुराने इंटरव्यू में, उन्होंने कहा था कि उन्हें इससे पहले तीन साल के लिए हॉस्टल भेज दिया गया था। प्रियंका ने कहा कि वह एक शांत बच्ची नहीं थी और सजा के तौर पर उनके माता-पिता ने उन्हें दूर भेजने का फैसला किया। प्रियंका का यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है।
Jefferson Machado Death: लकड़ी के बॉक्स में मिला ब्राजीलियन अभिनेता जेफरसन मचाडो का शव, चार महीने से थे लापता
Jefferson Machado Death: लकड़ी के बॉक्स में मिला ब्राजीलियन अभिनेता जेफरसन मचाडो का शव, चार महीने से थे लापता
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
द अनुपम खेर शो में एक पहुंची प्रियंका ने खुलासा करते हुए बताया था कि उनके माता-पिता मुश्किल से पांच साल की उम्र तक उनसे मिले, क्योंकि वे अपनी पीएचडी पर काम करने में व्यस्त थे। उनका पालन पोषण ज्यादातर रिश्तेदारों द्वारा किया गया था, जिसमें उनके नाना-नानी और चाची चाचा शामिल थे। प्रियंका बोलीं, 'मैं एक जिद्दी बच्ची थी। मुझे नहीं शब्द बहुत पसंद था। मेरी मां मुझे खाने के लिए कहती थी, और मैं मना करती थी। इसलिए, उन्होंने मेरे साथ रिवर्स साइकोलॉजी का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
जब प्रियंका से पूछा गया कि न कहने से उन्हें क्या मिलता था? प्रियंका बोलीं, 'यह सिर्फ बगावत थी। मुझे यह शक्तिशाली लगा था। इसलिए, उन्होंने मुझे सजा के तौर पर तीसरी क्लास में हॉस्टल भेज दिया था। मैं लखनऊ के ला मार्टिनियर, में तीसरी, चौथी और पांचवी क्लास तक रही। मैं काफी सुधर के वापस आई थी।' प्रियंका ने यह भी एक्सेप्ट किया कि वह काफी बिगड़ गई थीं। अभिनेत्री बोलीं, “मैं अपने परिवार में अपने पिता और माता दोनों की तरफ से पहली लड़की थी। मैं बहुत बिगड़ गई थी और मैं अब भी हूं… '
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : social media
प्रियंका ने यह भी बताया कि अमेरिका में कुछ साल बिताने के बाद उन्होंने भारत लौटने का फैसला क्यों किया। अभिनेत्री बोलीं, 'लोग काले लोगों के खिलाफ नस्लवाद के बारे में बात करते हैं, लेकिन लोग दक्षिण एशियाई लोगों के खिलाफ नस्लवाद के बारे में बात नहीं करते हैं। जब मैं हाई स्कूल में थी तब उसे लड़कियों के एक ग्रुप ने टारगेट किया था, जो अश्वेत थीं। वे मुझसे कहती थीं कि घर जाओ और करी बनाओ, मेरे लॉकर पर कुछ न कुछ रोज लिखो होता था। इतना ही नहीं हमारे बीच हाथापाई भी हो गई थी। यह आपके आत्मविश्वास को प्रभावित करता है, मैं उन लड़कियों से मिलने से बचने के लिए जल्दी स्कूल पहुंचने की कोशिश करती थी और देर से निकलती थी। जब चीजें ज्यादा बिगड़ गई तब मेरी मां मुझसे मिलने आई, और मैंने कहा कि मैं घर वापस आना चाहती हूं।'