{"_id":"615992038ebc3eb5dd2ea2de","slug":"karisma-kapoor-reacts-to-neetu-kapoor-s-comment-that-kapoors-are-lallu-inside","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"द कपिल शर्मा शो: नीतू कपूर ने कपूर परिवार को बताया था 'लल्लू', करिश्मा कपूर ने दिया ऐसा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
द कपिल शर्मा शो: नीतू कपूर ने कपूर परिवार को बताया था 'लल्लू', करिश्मा कपूर ने दिया ऐसा जवाब
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने शनिवार को 'द कपिल शर्मा शो' में अपने पिता रणधीर कपूर के साथ शिरकत की। शो के दौरान कॉमेडियन कपिल शर्मा ने नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी की एक क्लिप चलाई। यह उस वक्त की क्लिप थी जब नीतू कपूर कपिल शर्मा के शो में शामिल हुई थी। उस वक्त नीतू कपूर ने खुलासा किया था कि कपूर परिवार में 'नकली अहंकार' है। उनका कहना था कि कपूर परिवार ऊपर से रुआब दिखाता है और भीतर से लल्लू है। नीतू कपूर के कहने का आशय था कि कपूर परिवार ने गर्व का मुखौटा ओढ़ रखा है। हालांकि रिद्धिमा ने उनकी बात को यह कहते हुए काटा था 'मतलब नरम है।' कपिल शर्मा ने शनिवार के एपिसोड में यह क्लिप करिश्मा कपूर और रणधीर कपूर को दिखाई।
जैसे ही करिश्मा कपूर ने नीतू कपूर को कपूर परिवार के बारे में 'नकली अहंकार' कहते हुए सुना तो वो हैरान रह गईं। शो में पूरा क्लिप देखने के बाद अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने कहा कि कपूर बाहर से मजबूत हैं लेकिन भीतर से संवेदनशील हैं।
2 of 5
करिश्मा कपूर
- फोटो : instagram
करिश्मा कपूर ने कहा कि कपूर परिवार ईमानदार और संवेदनशील है। परिवार के सदस्य कभी भी आपस में नहीं लड़ते हैं। सभी लोगों के बीच बॉन्डिंग अच्छी है। किसी की नजर न लगे। नीतू कपूर की बात पर जवाब देते हुए करिश्मा कपूर ने कहा कि कपूर परिवार में हर कोई अपनी जिंदगी, काम, यात्रा और परिवार में व्यस्त है।
3 of 5
करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि परिवार में अगर कोई स्थिति पैदा होती है तो सारा परिवार एक साथ खड़ा हो जाता है। इस शो में करिश्मा कपूर को अपने परिवार के सदस्यों के लिए कुछ विशेषण जोड़ने के लिए भी कहा गया। उन्होंने अपने पिता रणधीर कपूर को मोस्ट कंजूस का खिताब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिद्धिमा , करिश्मा कपूर
- फोटो : Instagram
करिश्मा कपूर ने अपने पिता रणधीर कपूर के बारे में खुलासा किया कि वो जब परिवार के साथ छुट्टियों के दौरान खरीदारी के लिए जाते थे तो अपने लिए दो जोड़ी जुराबें और दो रूमाल ही खरीद कर लौटते थे। करिश्मा ने कहा कि उनके पिता कभी भी खुद पर पैसा खर्च नहीं करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करिश्मा कपूर
- फोटो : Instagram
द कपिल शर्मा शो में करिश्मा कपूर ने अपनी बहन करीना कपूर को सबसे 'शरारती' कपूर बताया। जब अर्चना पूरन सिंह ने पूछा कि क्या रणबीर भी शरारती हैं, तो इस पर करिश्मा कपूर मान गईं और उन्होंने कहा कि रणबीर और बेबो, एक ही फली के मटर हैं। करिश्मा कपूर ने खुलासा किया कि करीना कपूर और रणबीर कपूर दोनों बहुत ज्यादा मेलजोल नहीं करते हैं, लेकिन उन्हें अपने आसपास के लोगों के बारे में सारी खबरें मिल जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।