सब्सक्राइब करें

Viral: कपूर सिस्टर्स का ग्लैमरस अंदाज देख फैंस हुए दीवाने, बोले- क्या आप मेरे साथ...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 02 Jul 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
karisma kapoor share latest photo with sister kareena kapoor from london
करिश्मा कपूर, करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

कपूर सिस्टर्स यानी करिश्मा कपूर और करीना कपूर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। डिनर, वेकेशन या कोई अन्य खास मौका हमेशा इन दोनों बहनों को साथ देखा जाता है। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। करिश्मा कपूर फिलहाल फिल्मी दुनिया में तो सक्रिय नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करके फैंस के करीब रहती हैं। करीना कपूर इन दिनों लंदन में हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने लंदन से अपनी बहन के साथ तस्वीर शेयर की है।

Trending Videos
karisma kapoor share latest photo with sister kareena kapoor from london
करिश्मा और करीना कपूर - फोटो : social media

हाल ही में करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर बहन करीना कपूर के साथ एक तस्वीर स्टोरी पर शेयर की है। तस्वीर में दोनों  बहनें बहुत खूबसूरत लग रही हैं। करीना ने नियॉन कलर का टॉप पहना है और करिश्मा ने ग्रीन रंग के टॉप के साथ कैप लगाई है। दोनों ने आंखों पर काला चश्मा भी चढ़ा रखा है। करीना ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हल्के लिप्स्टिक के शेड का तो वहीं करिश्मा ने डार्क शेड का इस्तेमाल किया है।


View this post on Instagram

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
karisma kapoor share latest photo with sister kareena kapoor from london
करीना कपूर और करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना और करिश्मा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस भी तस्वीर को जमकर पसंद कर रहे हैं। करिश्मा कपूर एक फैन ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप बिल्कुल वैसी दिख रही हैं जैसे 20 साल पहले फिल्म बाज के समय थीं'। दूसरे फैन ने लिखा, 'खूबसूरत बहनें'। इनके अलावा एक फैन ने पूछा कि करिश्मा क्या आप मेरे साथ 9 से 12 डिस्को चलेंगी। और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किए हैं।

karisma kapoor share latest photo with sister kareena kapoor from london
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इस फिल्म में वह आमिर खान के साथ लीड रोल में हैं। करीना की ये फिल्म 11 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का आमिर खान भी खूब प्रमोशन कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed