सब्सक्राइब करें

Mirzapur 3: ‘गोलू’ उर्फ श्वेता त्रिपाठी ने दी 'मिर्जापुर 3' से जुड़ी बड़ी जानकारी, शेयर कीं पुरानी तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 02 Jul 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur 3 Shweta tripathi aka golu shared photos with vikrant massey ali fazal know the detail about season 3
मिर्जापुर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

अमेजन प्राइम की शानदार वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के तीसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज के दोनों पार्ट सुपरहिट रहे थे। ऐसे में अब हर कोई जानना चाहता है कि मेकर्स सीजन 3 में क्या कुछ नया लाने वाले हैं। इसी वजह से फैंस इस सीरीज की स्टार कास्ट पर नजर बनाए बैठे हैं। इसी बीच 'मिर्जापुर' की गोलू यानी अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर सीजन 3 के बारे में जानकारी दी है। 

Trending Videos
Mirzapur 3 Shweta tripathi aka golu shared photos with vikrant massey ali fazal know the detail about season 3
मिर्जापुर 1 - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, श्वेता त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो 'मिर्जापुर' सीजन 1 की शूटिंग की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने को स्टार अली फजल, विक्रांत मेसी, दिव्येंदु शर्मा और श्रेया पिलगांवर के साथ नजर आ रही हैं। पोस्ट की कुछ तस्वीरें सेट पर होने वाली मस्ती की हैं तो कुछ शूटिंग की हैं। इनमें एक तस्वीर 'मिर्जापुर 1' के उस सीन की भी है, जब स्वीटी (श्रिया पिलगांवर) की मौत दिखाई जाती है।

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Tripathi Sharma (@battatawada)

विज्ञापन
विज्ञापन
Mirzapur 3 Shweta tripathi aka golu shared photos with vikrant massey ali fazal know the detail about season 3
मिर्जापुर सीजन 1 - फोटो : इंस्टाग्राम

इन तस्वीरों के साथ श्वेता त्रिपाठी ने एक खास कैप्शन लिखा है, जिसमें उन्होंने 'मिर्जापुर सीजन 3' से जुड़ी जानकारी दी है। इन तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने लिखा, 'जुलाई शुरू हो गया है और जल्द ही शुरू हो जाएगा सीजन 3 का सफर.. तो हो जाए एक क्विक रीकैप सीजन 1 की।' इस कैप्शन से साफ है कि सीजन 3 की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। 

Mirzapur 3 Shweta tripathi aka golu shared photos with vikrant massey ali fazal know the detail about season 3
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता त्रिपाठी ने जैसे ही सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर कीं, फैंस के बीच उत्सुक्ता एक बार फिर बढ़ गई। तमाम लोग अब अभिनेत्री से पूछने लगे हैं कि 'मिर्जापुर' का सीजन 3 कब आ रहा है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या हम बबलू पंडित को वापस ला सकते हैं। कुछ भी मैजिक करके उसे वापस ले आओ प्लीज।' एक फैन ने लिखा, 'सीजन 3 का इंतजार नहीं कर सकता हूं।' इसी तरह एक और फैन ने लिखा, 'कब आ रहा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed