{"_id":"5b6bbb0e4f1c1bed238b56b4","slug":"karisma-kapoor-will-comeback-in-ekta-kapoor-web-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 साल बाद स्क्रीन पर वापस लौट रही हैं करिश्मा कपूर, बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्म में मिला काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
6 साल बाद स्क्रीन पर वापस लौट रही हैं करिश्मा कपूर, बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्म में मिला काम
Thu, 09 Aug 2018 09:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 09 Aug 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक में अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर जल्द ही अपने फैंस के लिए एक खास तोहफा लेकर आने वाली हैं। उनका यह तोहफा जानकर करिश्मा के फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी। पता हो कि करिश्मा कपूर लंबे समय से बड़े परदे से दूर हैं।
2 of 4
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार करिश्मा कपूर जल्द ही परदे पर कमबैक करने को तैयार है। बताया जा रहा है कि वह फिल्म और सीरियल निर्माता एकता कपूर के प्रोड्क्शन हाउस Alt Balaji के बैनर तले एक वेब सीरीज में नजर आएंगी। पता हो कि मां बनने के बाद करिश्मा ने फिर से एक्टिंग करने को लेकर कहा था- 'अभी मेरा एक्टिंग करने का कोई विचार नहीं है। अगर आगे मुझे कोई कहानी पसंद आती है। तो मैं जरूर काम करूंगी।' लगता है अब करिश्मा को उनकी मनपसंद कहानी मिल चुकी है।
3 of 4
खबरों की मानें तो अभी फिलहाल करिश्मा कपूर ने अपने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में खुलकर कुछ नहीं बताया है। बताया जा रहा है कि करिश्मा अभी एकता कपूर की इस वेब सीरीज से जुड़ी अन्य चीजों पर बात कर रही हैं। जल्दी ही वह इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
खास बात यह है कि मां बनने के बाद करिश्मा की बहन करीना कपूर ने भी एकता कपूर की ही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से बड़े परदे पर कमबैक किया है और अब करिश्मा ने भी कमबैक के लिए एकता कपूर को चुना है। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर की आखिरी फिल्म साल 2012 में आई 'डेंजरस इश्क' थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।