फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैंडलवुड ड्रग स्कैंडल: कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी को मिली जमानत, तीन महीने से थीं जेल में बंद

Fri, 11 Dec 2020 04:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 11 Dec 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Karnataka High Court grants bail to actor Sanjjanaa Galrani in connection with a drugs case
संजना गलरानी - फोटो : instagram/sanjjanaagalrani

सैंडलवुड ड्रग स्कैंडल में फंसीं कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी को आखिरकार कर्नाटक हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। संजना पिछले तीन महीने से जेल में बंद थीं। उन्हें 8 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, एक राहुल नाम के ड्रग सप्लायर के साथ पार्टी करने के बाद एक्ट्रेस का नाम सामने आया था।

Karnataka High Court grants bail to actor Sanjjanaa Galrani in connection with a drugs case
संजना गलरानी - फोटो : instagram/sanjjanaagalrani

एएनआई के मुताबिक संजना को जमानत मेडिकल कारणों पर मिली है। जस्टिस श्रीनिवास हरीश कुमार ने तीन लाख रुपए के दो निजी मुचलके पर यह जमानत मंजूर की है। वहीं संजना को हर महीने में दो बार अपनी हाजिरी देनी होगी और जांच में सहयोग करना होगा। इससे पहले नियमित जमानत अर्जी को उच्च न्यायालय ने 3 नवंबर को खारिज कर दिया था।


Karnataka High Court grants bail to actor Sanjjanaa Galrani in connection with a drugs case
संजना गलरानी - फोटो : instagram/sanjjanaagalrani

यह मामला सितंबर में तब सामने आया था जब एनसीबी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जो बंगलूरु में हाई प्रोफाइल ड्रग पार्टियों का आयोजन करता था। इस मामले की जांच के लिए कई ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया था। बाद में इसमें रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी की भी गिरफ्तारी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karnataka High Court grants bail to actor Sanjjanaa Galrani in connection with a drugs case
संजना गलरानी - फोटो : instagram:sanjjanaagalrani

संजना ने साल 2006 में फिल्म Ganda Hendathi के साथ कन्नड़ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद संजना ने कई कन्नड़ फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। संजना कलर्स के रिएलिटी शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में नजर आई थीं। इस शो में वो पारस छाबड़ की दुल्हन बनने के लिए पहुंची थीं।

विज्ञापन
Karnataka High Court grants bail to actor Sanjjanaa Galrani in connection with a drugs case
संजना गलरानी, रागिनी द्विवेदी - फोटो : इंस्टाग्राम- @sanjjanaagalrani, @ragini

बता दें कि ड्रग्स की सप्लाई, इस्तेमाल और खरीद फरोख्त के मामले में रागिनी को चार सितंबर को वहीं संजना को आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद रागिनी का पहला डोप टेस्ट कराया गया। जहां उन्होंने सैम्पल के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में अब तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed