सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत केस: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने से किया इनकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 02 Mar 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Moves Karnataka High Court To Quash FIR On Tweet Against Farmers Protest
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना रणौत अक्सर विवादों की वजह से चर्चा में रहती हैं। अब कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कंगना की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC) ने पुलिस को कंगना के किसान बिल पर किए गए ट्वीट को लेकर एफआईआर के निर्देश दिए थे। अब कर्नाटक उच्च न्यायलय ने उनके खिलाफ शुरू की गई कार्यवाही को रोकने से इंकार कर दिया है।

Trending Videos
Kangana Ranaut Moves Karnataka High Court To Quash FIR On Tweet Against Farmers Protest
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि 'एक और दिन एक और एफआईआर, कल जावेद चाचा ने महाराष्ट्र सरकार की मदद से मेरे खिलाफ वारंट जारी करवाया और अब किसान बिल को समर्थन देने के लिए एक एफआईआर। मतलब जो लोग इस बिल के बारे में झूठ फैलाते हैं किसानों की मौत के कारण दंगे होते हैं, उनको कुछ नहीं होता। धन्यवाद।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Moves Karnataka High Court To Quash FIR On Tweet Against Farmers Protest
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

आगे एक अन्य ट्वीट में कंगना लिखती हैं कि ‘कितने भी जुल्म कर लो, मेरा घर तोड़ दो या मुझे जेल भेज दो, या झूठ फैलाकर मुझे बदनाम कर दो, मैं नहीं डरने वाली। मुझे सुधारने की कोशिश करने वालों मैं तुम्हें सुधारकर दम लूंगी। कर लो जितनी कोशिश करनी है, मुझे अबला बेचारी बनाने की, मैं बागी पैदा हुई थी बागी ही रहूंगी।‘

Kangana Ranaut Moves Karnataka High Court To Quash FIR On Tweet Against Farmers Protest
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : twitter@KanganaTeam, @Javedakhtarjadu

जावेद अख्तर मानहानि मामले में वारंट जारी
जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में सोमवार को मुंबई मजिस्ट्रेट ने अभिनेत्री के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया। जावेद अख्तर ने कंगना पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था।अभिनेत्री को समन भेजे जाने के बावजूद कोर्ट में उपस्थित नहीं होने की वजह से कोर्ट ने वारंट जारी किया। कंगना को एक फरवरी को समन जारी हुआ था। उन्हें एक मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Moves Karnataka High Court To Quash FIR On Tweet Against Farmers Protest
जावेद अख्तर, कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्या है पूरा मामला
जावेद अख्तर ने कंगना रणौत पर उनके खिलाफ गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया था। जावेद अख्तर ने कहा था कि कंगना ने उनके खिलाफ कई न्यूज चैनलों में जाकर गलत बयान दिए हैं। जिसकी वजह से उनकी छवि पर गहरा असर पड़ा है। इसके लिए उनके ऊपर सख्त कार्रवाई करने की मांग जावेद अख्तर ने की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed