वसंत पंचमी से शुरू होकर गुलाल उड़ने के त्योहार होली तक छोटे पर्दे पर भी मनोरंजन का खूब अबीर उड़ने वाला है। मनोरंजन के तमाम रंगों से पारिवारिक मनोरंजन सजाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। कहीं अतरंगी सा म्यूजिक वीडियो बन रहा है तो कहीं नाच गाने की बिल्कुल बिंदास तैयारी हो रही है। इस हफ्ते से लेकर महीने के अंतिम सप्ताह तक क्या कुछ आपके ड्राइंग रूप में सीधे आपके बुद्धू बक्से तक आने वाला है, चलिए हम आपको बताते हैं…
छोटे पर्दे का ये रहा अबीर गुलाल, ये इश्क नहीं आसां की उडारियों में नचपन का त्योहार और आएगा रुद्रकाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘उडारियां’ के लिए अतरंगी म्यूजिक वीडियो
रैपर बादशाह ने एक कलर्स के नए शो उडारियां के लिए एक शानदार म्यूजिक वीडियो शूट किया है। चैनल के मुताबिक एक पंजाबी होने के नाते उन्हें शो की अवधारणा पात्रों और सुंदर कहानी से जोड़ा गया है, जो कई लोगों के सपनों को पंजाब से कनाडा जोड़ने की दास्तां है। शो का प्रोमो प्रसिद्ध बर्गियन हवेली में शूट गया जहां बादशाह ने शो के कलाकारों के साथ अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर बादशाह ने कहा, “मैं ‘उडारियां’ की वजह से घर वापस आया हूं। इस शो में कनाडा जाने के अपने सपने को पूरा करने के लिए आशा, आकांक्षा और पंजाब के कई लोगों की यात्रा को दर्शाया गया है। यह शो परिवार और कई लोगों के विदेश में रहने के संघर्ष के बारे में है।”
सोनी का 'इश्क पर जोर नहीं'
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन अपने कार्यक्रमों की फेहरिस्त में एक और शो जुड़ने जा रहा है, जिसका नाम है, ‘इश्क पर जोर नहीं’। इस शो में एक्टर परम सिंह और अक्षिता मुद्गल के अलावा शगुन शर्मा और रजत वर्मा प्रमुख भूमिकाएं निभाएंगे। यह शो एक दूसरे से विपरीत स्वभाव के दो लोग अहान और इश्की की नए जमाने की युवा प्रेम कहानी है। दोनों एक दूसरे-से बिल्कुल अलग हैं और शादी को लेकर भी दोनों की सोच में जमीन-आसमान का फर्क है। क्या होगा, जब अहान और इश्की की अलग-अलग दुनिया आपस में टकराएंगी? इसी मिलती जुलती कहानी पर टेलीविजन पर हाल ही में एक टीवी शो और भी शुरू हुआ है।
सुपर डांसर लाया 'नचपन का त्योहार'
इस साल होली के त्योहार पर एक नए चैप्टर की शुरुआत होगी। एक के बाद एक तीन सीजन्स में डांसिंग टैलेंट का हौसला बढ़ाने के बाद अब सुपर डांसर चैप्टर 4 एक नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। इसमें शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, गीता कपूर और फिल्ममेकर अनुराग बसु जजों के रूप में देशभर के टैलेंटेड बच्चों का डांसिंग हुनर परखेंगे। इसके साथ ही परितोष त्रिपाठी और रित्विक धनजानी की जोरदार जोड़ी इस शो को होस्ट करेगी। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा कहती हैं, "देश के कुछ सबसे शानदार टैलेंट के हुनर से रूबरू होना सम्मान की बात है। ऐसे में मेरी खुशियां बेशक 'सुपर से भी ऊपर' है।"
उस्ताद के कत्ल की साजिश का खुलासा
सीनियर पत्रकार रहे नितिन वैद्य की बतौर प्रोड्यूसर नई पारी भी रंग दिखाने लगी है। स्टार प्लस के साथ मिलकर इसी हफ्ते वह एक क्राइम ड्रामा सीरीज ‘रुद्रकाल’ शुरू करने जा रहे हैं। डीसीपी रंजन चित्तौडा नामक एक किरादर के चौतरफा बुनी इस कहानी का हीरो अपने उस्ताद के कत्ल की छानबीन के लिए पहुंचता और एक बड़ी साजिश में उलझ जाता है। नितिन तीन दशकों तक पत्रकारिता करने के बाद एक एंटरटेनमेंट चैनल के बिजनेस हेड बने थे और उसके बाद उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू कर दिया।