सब्सक्राइब करें

नीलम कोठारी से शादी करना चाहते थे गोविंदा, फिर भी इस कारण नहीं ले पाए सात फेरे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 02 Mar 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
Govinda always wanted to marryNeelam Kothari but couldn't due to this reason. Know why
गोविंदा, सुनीता और नीलम - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में 80-90 के दशक में नीलम कोठारी और गोविंदा की जोड़ी काफी लोकप्रिय थी। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में भी काम किया। साल 1986 में रिलीज हुई ‘इल्जाम’ बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन लोगों ने गोविंदा और नीलम की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया। उन्होंने अब फिल्मों से किनारा कर लिया है लेकिन किसी न किसी ईवेंट में स्पॉट हो जाती हैं । 


 
Govinda always wanted to marryNeelam Kothari but couldn't due to this reason. Know why
नीलम कोठारी - फोटो : Social Media

नीलम का जन्म हांगकांग में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश बैंकॉक में हुई।  नीलम के बॉलीवुड में आने की कहानी भी बहुत दिलचस्प है । दरअसल, नीलम एक बार मुंबई घूमने आई थीं । इसी दौरान उन्हें डायरेक्टर रमेश बहल ने देखा और एक फिल्म के लिए अप्रोच किया । 

Govinda always wanted to marryNeelam Kothari but couldn't due to this reason. Know why
Govinda - फोटो : Social Media

नीलम ने 1984 में फिल्म 'जवानी' से डेब्यू किया । इस फिल्म में उनके साथ करण शाह थे। ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी लेकिन नीलम की खूबसूरती और अदाकारी की बहुत तारीफ हुई थी । इसके बाद उन्हें कुछ अच्छे ऑफर मिले। नीलम ने आमिर खान और सलमान खान के साथ भी काम किया । 

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda always wanted to marryNeelam Kothari but couldn't due to this reason. Know why
govinda - फोटो : social media

उन्होंने गोविंदा के साथ 10 फिल्में कीं, जिनमें 6 हिट रहीं । उनकी आखिरी फिल्म 'कसम' थी जो साल 2001 में रिलीज हुई थी । नीलम की निजी जिंदगी की बात करें तो उनका गोविंदा के साथ लंबा अफेयर रहा । उस समय गोविंदा भी नए थे । जब वो नीलम से मिले तो उनसे प्यार कर बैठे। उस दौरान गोविंदा, सुनीता को भी डेट कर रहे थे । नीलम की वजह से सुनीता और गोविंदा की बहुत लड़ाई होती थी। यहां तक कि नीलम के लिए गोविंदा ने सुनीता के साथ अपनी सगाई भी तोड़ दी थी । वो नीलम से शादी करना चाहते थे। लेकिन गोविंदा की मां चाहती थीं कि अगर उन्होंने सुनीता को जुबान दी है तो उन्हीं से शादी करें । 
 

विज्ञापन
Govinda always wanted to marryNeelam Kothari but couldn't due to this reason. Know why
Govinda

अपनी मां की खातिर गोविंदा ने नीलम को छोड़ दिया । नीलम कोठारी ने साल 2011 में एक्टर समीर सोनी से शादी कर ली । शादी के 2 साल बाद इस कपल ने एक बेटी को गोद लिया। नीलम ने फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में सलमान खान की बहन का रोल निभाया था। इसके अलावा वो ‘एक था राजा’, ‘एक लड़का एक लड़की’, ‘इल्जाम’, ‘सिंदूर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed