{"_id":"603d09cf79fe08328f48f18f","slug":"happy-birthday-tiger-shroff-tiger-shroff-real-name-is-jai-hemant-here-lesser-known-facts-about-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tiger Shroff Birthday: जानें 'बागी' अभिनेता 'जय हेमंत' से कैसे बने टाइगर श्रॉफ, पढ़ें उनके बारे में खास बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tiger Shroff Birthday: जानें 'बागी' अभिनेता 'जय हेमंत' से कैसे बने टाइगर श्रॉफ, पढ़ें उनके बारे में खास बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ आज यानी 2 मार्च को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। टाइगर का जन्म 2 मार्च 1990 को हुआ था। मालूम हो कि अभिनेता के पिता जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के जाने माने अभिनेताओं में से एक हैं। आज जानते हैं टाइगर से जुड़ी खास बातें... बागी 3 के अभिनेता का असली नाम टाइगर नहीं है। उनका नाम जय हेमंत श्रॉफ है, लेकिन उनके पिता जैकी श्रॉफ बचपन से उन्हें टाइगर के नाम से बुलाते थे। ऐसे में जब वो फिल्मों में आए तो उन्होंने खुद का नाम बदल कर टाइगर रख लिया।
2 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : instagram/tigerjackieshroff
टाइगर श्रॉफ ने साजिद नाडियावाला की फिल्म हीरोपंती के साथ 2014 में अपने करियर की शुरुआत की थी। टाइगर डांस के शौकीन और फिटनेस फ्रीक भी हैं। इस फिल्म में टाइगर के डांस ने युवाओं का दिल जीत लिया। जिस कारण टाइगर अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गए। हीरोपंती के लिए स्टार ने गिल्ड, लाइफ ओके स्क्रीन और आइफा अवार्ड जीता।
3 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : Instagram- Baaghi 3
बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने ताइक्वॉन्डो में ब्लैक बेल्ट हासिल किया है। उन्हें बचपन से ही डांस का शौक था। वहीं, माइकल जैक्शन और रितिक रोशन टाइगर के डांस आइकॉन हैं, उनके डांस मूव्स में भी यह साफ दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : instagram/tigerjackieshroff
साल 2014 में उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ ने फिल्म बागी की। उनकी यह फिल्म भी हिट साबित हुई। इसके बाद टाइगर श्रॉफ ए फ्लाइंग जट्ट, बागी 3, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और वॉर में नजर आए। फिल्म वॉर टाइगर श्रॉफ के अब तक के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। वह इस फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी खूब चर्चा में रहते हैं। टाइगर श्रॉफ का नाम लंबे समय से अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ जुड़ता आ रहा है। इन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक-दूसरे डेट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।