{"_id":"603dc4f58e052b5b94004058","slug":"jackie-shroff-revealed-about-tiger-shroff-birthday-plans-wedding-plans-with-disha-patani-and-more","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाइगर श्रॉफ के दिशा पाटनी संग सात फेरे लेने के सवाल पर बोले जैकी श्रॉफ- ‘उसकी शादी तो पहले ही हो चुकी!’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टाइगर श्रॉफ के दिशा पाटनी संग सात फेरे लेने के सवाल पर बोले जैकी श्रॉफ- ‘उसकी शादी तो पहले ही हो चुकी!’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:37 AM IST
टाइगर श्रॉफ दो मार्च को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके चाहने वाले और उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। टाइगर की मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ ने जन्मदिन के मौके पर उनकी बचपन की तस्वीरें साझा की हैं। वहीं जैकी श्रॉफ ने अपने बेटे के बारे में कई राज खोले हैं।
2 of 5
जैकी श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ ने टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर उनके प्लान के बारे में कहा कि सामान्य तौर पर वह अपने बेटे के जन्मदिन पर पेड़ लगाते हैं। यह श्रॉफ परिवार की जन्मदिन की परंपरा है। टाइगर ने जरूर अपनी मां और बहन कृष्णा के लिए कुछ योजनाएं बनाई होंगी।
3 of 5
जैकी श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जैकी ने बताया कि ‘मेरी शूटिंग है इसलिए शाम को कुछ प्लान बने। शायद हम घर पर डिनर करें।‘ 64 वर्षीय जैकी ने बताया कि उन्होंने कुछ बड़ा प्लान नहीं किया है। वह (टाइगर) फिलहाल काम में व्यस्त है। टाइगर के बचपन के दिनों को याद करते हुए वह कहते हैं कि वह जब बच्चा था तब से वह सपने देखता था। जैकी कहते हैं कि टाइगर सिर्फ उन्हीं चीजों पर ध्यान लगाता है जो उसे लगता है कि इसे अभी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘जब मैं बच्चों से मिलता हूं, तो वे बहुत खुश होते हैं और वह बताते हैं कि उन्होंने सिक्स पैक कैसे बनाए। वह क्या खाते हैं।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी
- फोटो : instagram/dishapatani, tigerjackieshroff
टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी से शादी के बारे में पूछने पर जैकी श्रॉफ कहते है कि उनके बेटे ने अभी अपने काम से शादी कर ली है। उन्हें नहीं लगता कि टाइगर अभी इससे ध्यान हटाने वाला है क्योंकि वह जब भी कुछ करने की ठान लेता है तो उसे पूरा करके ही रहता है। जैकी आगे कहते हैं कि ‘अगर वह शादी करता है तो मैं जानता हूं कि फिर वह उस पर फोकस करेगा।‘
विज्ञापन
5 of 5
दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ
- फोटो : instagram/dishapatani, tigerjackieshroff
इससे पहले जैकी ने बेटे टाइगर श्रॉफ की रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा था कि 'टाइगर को अपनी पहली दोस्त मिल गई थी जिसकी उम्र 25 साल है। इसके बाद उसने इधर-उधर नहीं देखा। इन दोनों में काम करने का जुनून एक सा है। डांस और वर्कआउट साथ करते हैं। वह आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं इसलिए उसे अनुशासन के मायने पता है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।