श्रद्धा कपूर के कजिन की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें, ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के साथ दिखीं अभिनेत्री!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरे दौर की अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा शादी करने वाले हैं। प्रियांक निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी संग सात फेरे लेंगे। शादी में शामिल होने के लिए श्रद्धा कपूर, उनके भाई सिद्धांत कपूर और परिवार के सदस्य मालदीव पहुंचे हैं।
शादी के लोकेशन से कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं। हल्दी सेरेमनी के दौरान शजा की बहन जोया मोरानी भी दिखीं। बात करें शजा की तो वह असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर 'ऑलवेज कभी कभी' और 'हैप्पी न्यू इयर' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
A post shared by Shraddha♡Varun (@mine.shraddhu_)
शादी में शामिल होने के लिए श्रद्धा कपूर के कथित ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा भी पहुंचे हैं। प्री वेडिंग सेरेमनी की जो तस्वीरें हैं उसमें रोहन और श्रद्धा साथ में पोज देते दिखे।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
अपने इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर ने एक खूबसूरत सा वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपना स्काई ब्लू कलर का लहंगा फ्लॉन्ट कर रही हैं। समंदर किनारे श्रद्धा का यह वीडियो देखते ही बनता है।