फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hijab Controversy: अपने रोल को दमदार बनाने के लिए, जब बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने पहना हिजाब

Fri, 11 Feb 2022 02:46 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 11 Feb 2022 02:46 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Hijab Row: Bollywood actresses wore Hijab for their roles
अभिनेत्रियों ने पहना हिजाब - फोटो : social media

कर्नाटक के उडुपी में शुरू हुआ हिजाब विवाद आज पूरे देश में आग की तरह फैल रहा है। यह हिजाब विवाद हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट होते हुए संसद तक पहुंच गया है। इस विवाद पर अबतक बॉलीवुड के बड़े सितारों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, हालांकि कुछ सेलेब्स इस विवाद पर खुलकर बात कर रहे हैं। इसकी बड़ी वजह ये भी हो सकती है कि अपने रोल के साथ न्याय करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्रियां कई बार फिल्मों में खुद हिजाब का सहारा ले चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में... 

Karnataka Hijab Row: Bollywood actresses wore Hijab for their roles
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आलिया भट्ट 
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने किरदार के साथ न्याय करने और उन्हें पर्दे पर जीवंत करने के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री ने अपनी फिल्म 'राजी' और 'गली बॉय' में हिजाब पहनकर अपने किरदार को दर्शकों के दिलों तक पहुंचाया था। 

Karnataka Hijab Row: Bollywood actresses wore Hijab for their roles
दिया मिर्जा - फोटो : social media

दिया मिर्जा 
दिया मिर्जा इंडस्ट्री में अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने 'जी 5' की सीरीज 'काफिर' से अपना ओटीटी डेब्यू किया था। इस सीरीज में वह एक पाकिस्तानी महिला 'कैनाज अख्तर' के किरदार निभा रहीं थीं। उन्होंने अपने रोल को बखूबी निभाने के लिए 'हिजाब' धारण किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karnataka Hijab Row: Bollywood actresses wore Hijab for their roles
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड में 'डिंपल गर्ल' के नाम से मशहूर अभिनेत्री 'दीपिका पादुकोण' ने शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के एक सीन के लिए उन्होंने बुर्का पहना था। 

विज्ञापन
Karnataka Hijab Row: Bollywood actresses wore Hijab for their roles
सात खून माफ - फोटो : Social Media

प्रियंका चोपड़ा 
ग्लोबल आइकन बन चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनको हर कोई सलाम करता है। हमारी देसी गर्ल प्रियंका ने भी अपनी फिल्म 'सात खून माफ' में हिजाब पहना था। यह एक मर्डर मिस्ट्री थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed