Filmy Wrap: करणी सेना का 'द कश्मीर फाइल्स' पर बयान और कैरोलिना बिलावस्का ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Apharan 2 Review: एकता कपूर की सिर्फ वयस्कों के लिए एक और सीरीज, पांच घंटे फालतू हों तो ही देखें ‘अपहरण 2’
साउथ सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'राधे श्याम' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई है। जहां रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह था, वो रिलीज के बाद मानों कम सा हो गया। वहीं, 'राधे श्याम' के साथ रिलीज हुई 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। 'राधे श्याम' को क्रिटक्स से भी अच्छा रिस्पांस नहीं मिला, लेकिन अब तक यह वर्ल्ड वाइड लगभग 175 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब हो गई है। इसके बाद भी फिल्म को फ्लॉप ही माना जा रहा है।
Radhe Shyam Collection: फिल्म की लागत जितना भी नहीं कमा पाई ‘राधे श्याम’, फ्लॉप साबित हो रहे 'बाहुबली'
पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है। जमैका की टोनी-एन सिंह ने उन्हें ताज पहनाया। प्यूर्टो रिको के सेंट जुआन में आयोजित इस प्रतियोगिता में अमेरिका की श्री सैनी पहली रनरअप रहीं। वहीं अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट की ओलिविया येस तीसरे स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में वाराणसी की मनसा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन वह फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकीं। हालांकि वह सेमीफाइनल तक पहुंचने में जरूर कामयाब रहीं। यह कार्यक्रम पहले दिसंबर 2021 में होने वाला था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
Miss World 2021: कैरोलिना बिलावस्का ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज, इस सवाल का जवाब देकर खिताब किया अपने नाम
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को इस समय चारों तरफ से सराहना मिल रही है। देशभर के दर्शकों से लेकर सेलेब्स भी इस फिल्म और विवेक अग्निहोत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 11 मार्च को रिलीज हुई कश्मीर फाइल्स को प्रशंसकों के साथ आलोचकों से भी अच्छी समीक्षा मिली है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बहुत अच्छा कलेक्शन कर रही है और ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है। बॉलीवुड सेलेब्स तक दर्शकों से इसे देखने की गुजारिश कर रहे हैं। इन तारीफों के क्रम में अभिनेता आर माधवन का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर पोस्ट की है और पूरी टीम की जमकर तारीफ की है।