फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karthikeya 2 Day 9: रविवार को कार्तिकेय 2 ने की ताबड़तोड़ कमाई, मिनी बजट फिल्म ने हिंदी भाषा में भी मारी बाजी

Mon, 22 Aug 2022 12:22 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 22 Aug 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
karthikeya 2 box  office collection day 9 nikhil siddhartha telugu film earning increase sundaytotal collectio
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साउथ इंडस्ट्री की मिनी बजट फिल्म 'कार्तिकेय 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को तेलुगू के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज किया है और इन दिनों इन दोनों भाषाओं में सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा है। तेलुगू के साथ हिंदी भाषा में भी यह फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है, जो मेकर्स के लिए काफी खुशी की बात है। वहीं, 'कार्तिकेय 2' की शानदार कमाई रविवार को भी जारी रही। 

karthikeya 2 box  office collection day 9 nikhil siddhartha telugu film earning increase sundaytotal collectio
कार्तिकेय 2 - फोटो : social media

अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की इस फिल्म ने इस वीकएंड पर कमाल कर दिखाया है। शनिवार यानी आठवें दिन 'कार्तिकेय 2' ने शानदार कमाई करते हुए 7.14 करोड़ रुपये बटोर लिए थे। अकेले हिंदी में 3.04 करोड़ रुपये की कमाई रही थी। दावा किया जा रहा था कि रविवार यानी नौवें दिन भी फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी होगी और ऐसा ही हुआ। 'कार्तिकेय 2' ने रविवार को लगभग 8.20 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 51.35 करोड़ रुपये के आसपास हो गया है।

karthikeya 2 box  office collection day 9 nikhil siddhartha telugu film earning increase sundaytotal collectio
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी भाषा में चालू रहेगी कमाई
'कार्तिकेय 2' को ओपनिंग डे पर हिंदी वर्जन में सिर्फ 50 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था लेकिन फिल्म के शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए इसकी स्क्रीन को बढ़ा दिया गया। अब यह फिल्म 1575 से अधिक स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है, जिसका फायदा इस फिल्म के कलेक्शन पर सीधा दिख रहा है। सिर्फ हिंदी वर्जन में नौवें दिन का कलेक्शन बेशक सामने नहीं आया है लेकिन शनिवार तक 'कार्तिकेय 2' ने हिंदी भाषा में 11.88 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। दावा है कि रविवार की कमाई सामने आने के साथ ही फिल्म के हिंदी वर्जन का टोटल कलेक्शन 15 करोड़ के आसपास पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
karthikeya 2 box  office collection day 9 nikhil siddhartha telugu film earning increase sundaytotal collectio
कार्तिकेय 2 और लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्मों को भी दी टक्कर
'कार्तिकेय 2' महज 30 करोड़ रुपये में तैयार हुई एक मिनी बजट फिल्म है, जो आज बॉलीवुड की फिल्मों को पीछ छोड़ चुकी है। शुरुआती दिनों में ही 'कार्तिकेय 2' 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ 'रक्षा बंधन' को टक्कर रही थी। लेकिन अब इस फिल्म की कमाई तेलुगू के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी लगातार बढ़ती जा रही है। आज के समय में 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' कलेक्शन के मामले में साउथ की 'कार्तिकेय 2' के आसपास भी नहीं है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed