फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karthikeya 2 Vs LSC: आमिर की फिल्म को जबरदस्त टक्कर दे रही कार्तिकेय 2, सातवें दिन ही कर ली बजट से ज्यादा कमाई

Sat, 20 Aug 2022 10:25 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 20 Aug 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
Karthikeya 2 Vs Laal Singh Chaddha Nikhil Siddhartha film earned its budget and beat Aamir Khan at box office
कार्तिकेय 2 और लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। साउथ की छोटे बजट में बनी 'कार्तिकेय 2' ने बॉलीवुड की बड़े बजट की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के पीछे छोड़ दिया है और सात दिनों में ही अपनी लागत निकालने में सफल हो गई है। वहीं, आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है और इसका कलेक्शन दिन-ब-दिन कम होता जा रहा है। शुक्रवार को आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक भी 'लाल सिंह चड्ढा' 'कार्तिकेय 2' से बुरी तरह पिट गई है।

Karthikeya 2 Vs Laal Singh Chaddha Nikhil Siddhartha film earned its budget and beat Aamir Khan at box office
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिकेय 2 ने की इतनी कमाई
निखिल सिद्धार्थ की तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई जारी है। फिल्म ने सात दिनों में ही अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर ली है और आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' को पीछे छोड़ दिया है। शुक्रवार को आए शुरुआती आंकड़ों में के अनुसार फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऐसे मे अब 30 करोड़ के बजट में बनी 'कार्तिकेय 2' की कुल कमाई 36.20 करोड़ रुपये हो गई है।

Karthikeya 2 Vs Laal Singh Chaddha Nikhil Siddhartha film earned its budget and beat Aamir Khan at box office
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा की हालत पस्त
आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि शायद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दिन-ब-दिन फिल्म की कमाई कम होती चली गई। 180 करोड़ में बनी फिल्म को रिलीज हुए नौ दिन हो चुके हैं और अभी यह 60 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। शुक्रवार को फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की कुल कमाई अब तक 53.94 करोड़ हो पाई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karthikeya 2 Vs Laal Singh Chaddha Nikhil Siddhartha film earned its budget and beat Aamir Khan at box office
कार्तिकेय 2 और लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
यहां देखें दोनों फिल्म की अब तक की कमाई
दिन लाल सिंह चड्ढा का कलेक्शन
(करोड़ में)
कार्तिकेय 2 का कलेक्शन
(करोड़ में)
गुरुवार 11.7  --
शुक्रवार 7.26  --
शनिवार 5.04
रविवार 10 5.79
सोमवार 7.87 7.29
मंगलवार 2.47 3.78
बुधवार 2.09 3.55
गुरुवार 1.95 3.84
शुक्रवार 1.60 6
कुल कमाई 53.94 36.20
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed