{"_id":"62ae15447076560afc004eac","slug":"kartik-aaryan-bhool-bhulaiyaa-2-beat-ss-rajamouli-rrr-become-second-highest-fourth-week-grosser-of-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: 'आरआरआर' को पछाड़ 'भूल भुलैया 2' ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, चौथे हफ्ते में की इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office: 'आरआरआर' को पछाड़ 'भूल भुलैया 2' ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, चौथे हफ्ते में की इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
भूल भुलैया 2- आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी 'भूल भुलैया 2' की रफ्तार चार हफ्ते बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। 20 मई को रिलीज हुई कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म पहले दिन से लेकर अब तक टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस बीच कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं लेकिन फिर भी भूल भुलैया 2 की पकड़ ढीली नहीं पड़ी। चार सप्ताह से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने और एक मेगा-बजट फिल्म को पटखनी देने के बाद अब इस फिल्म ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।
2 of 4
भूल भुलैया 2- आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
आरआरआर को छोड़ा पीछे
ताजा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के आकंड़े देखें तो भूल भुलैया 2 ने चौथे सप्ताह में कई बड़े बजट की फिल्मों से अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने चौथे सप्ताह में कुल 12.99 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ यह फिल्म केजीएफ के बाद दूसरी सबसे बड़ी चौथे हफ्ते की ग्रॉसर बन गई है। कार्तिक की इस फिल्म ने राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसे सुपरस्टार की फिल्म को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि एसएस राजमौली के निर्देशन में बनी आरआरआर ने चौथे हफ्ते में 11.72 करोड़ की ही कमाई की थी। आरआरआर के अलावा इस फिल्म ने द कश्मीर फाइल्स (9.95 करोड़) और गंगूबाई काठियावाड़ी में काफी बड़े अंतर से मात दी है।
3 of 4
भूल भुलैया 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऑल टाइम रिलीज में मिला 11वां स्थान
अगर इस फिल्म की ऑल टाइम रिलीज से तुलना की जाए तो यह चौथे सप्ताह में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में 11वें स्थान पर काबिज है। ऑल टाइम रिलीज में इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा (12.10 करोड़) और सलमान खान की बजरंगी भाईजान (11.73 करोड़) तक को मात दे दी है। मौजूदा समय में इस फिल्म ने अब तक 176.14 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म निकम्मा की खराब शुरुआत के बाद माना जा रहा है कि पांचवे सप्ताह में भी यह फिल्म इसी तरह स्थिर बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भूल भुलैया 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि द कश्मीर फाइल्स के बाद यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म में कार्तिक की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। कार्तिक आर्यन की भी यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म के बाद एक्टर जल्द ही टी-सीरीज द्वारा निर्मित एक और फिल्म शहजादा में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।