फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेत्री की तस्वीर साझा कर बॉलीवुड निर्देशकों को कार्तिक की चुनौती, कहा- 'है किसी में दम?'

Fri, 03 Jan 2020 07:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एन्टरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एन्टरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 03 Jan 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Challenges Bollywood Directors to cast him and Chhapaak Actress Deepika Padukone
kartik aryan

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कार्तिक हर दिन नई-नई पोस्ट अपलोड करते रहते हैं। कार्तिक ने हाल ही में पोस्ट साझा कर अपनी दिली तमन्ना जाहिर की है। साथ ही साथ तमाम निर्देशकों को भी उन्होंने चैलेंज दे दिया है कि किसी में दम हो तो ये करके दिखाएं। ये चैलेंज है कार्तिक की जोड़ी उनकी पसंदीदा अभिनेत्री के साथ बनाने की।

Kartik Aaryan Challenges Bollywood Directors to cast him and Chhapaak Actress Deepika Padukone
कार्तिक, दीपिका - फोटो : Social Media

कार्तिक ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ काम करने की इ्च्छा जाहिर की है। कार्तिक ने जो फोटो शेयर किया है उसमें दीपिका ओम शांति ओम में निभाए रेट्रो लुक में नजर आ रही हैं। वहीं कार्तिक मैंने प्यार किया के सलमान वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के साथ कार्तिक ने लिखा है, 'है किसी डायरेक्टर में दम?'


Kartik Aaryan Challenges Bollywood Directors to cast him and Chhapaak Actress Deepika Padukone
Deepika Padukone - फोटो : Social Media

कार्तिक की इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'ये तस्वीरें क्यों कार्तिक?' इसके जवाब में कार्तिक कहते हैं, 'क्योंकि तब से कायनात इसी कोशिश में लगी है।' दीपिका फिर इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखती हैं, 'कार्तिक अगर आप किसी चीज को दिल से चाहो...' असके जवाब में कार्तिक भी लिखते हैं, 'सच्चा डायलॉग है देख लिया मैंने'।


विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Challenges Bollywood Directors to cast him and Chhapaak Actress Deepika Padukone
कार्तिक, दीपिका - फोटो : Social Media

दोनों की इस कनवर्सेशन को देख लग रहा है कि जल्द ही इन दोनों को साथ में देखने का मौका मिल सकता है। हालांकि इस बारे में कोई चर्चा तो नहीं है। फिर भी कब किस फिल्म में किसकी एंट्री हो जाए और कब कौन किस फिल्म से बाहर हो जाए कहा नहीं जा सकता। बहरहाल इन दिनों दीपिका और कार्तिक सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Challenges Bollywood Directors to cast him and Chhapaak Actress Deepika Padukone
कार्तिक, दीपिका - फोटो : Social Media

हाल ही में कार्तिक ने दीपिका को धीमे-धीमे चैलेंज दिया था। जिसके बाद दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर कापी वायरल हुआ था। जिसमें कार्तिक दीपिका को धीमे-धीमे गाने की स्टेप सिखा रहे थे। वहीं दोनों ही सेलेब्स एक दूसरे की तस्वीरों पर भी लगातार कमेंट करते ही रहते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई किसी डायरोक्टर में दम है?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed