बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री सारा अली खान को अक्सर साथ में देेखा जाता है। दोनों को साथ में देखने की वजह से मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि ये दोनों कलाकारों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इसको लेकर कार्तिक और सारा ने कभी आधिकारिक घोषणा नहीं की। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का सारा को कार्तिक के साथ देखने पर उन्हें भाभी बोल देता है। जिसको सुनकर अभिनेत्री भी हैरान रह जाती हैं।
कार्तिक के साथ नजर आईं सारा तो लड़के ने बोला भाभी, फिर अभिनेत्री ने दिया ऐसा रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में कार्तिक आर्यन दो लड़कों के साथ फुटबॉल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो में जब सारा अली खान कार्तिक के पास आती हैं तो इनमें से एक लड़का उन्हें देेखकर बोलता है कि कार्तिक भईया भाभी आ गईं। ये बात सुनकर कार्तिक तेज से हंसने लगते हैं और ये सुनकर सारा भी हैरान होकर हंसने लगती हैं। वीडियो में सारा कार्तिक से कहती हैं कि ये तूने बुलवाया है ना ?
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि सारा अली खान उस लड़के के पास जाती हैं और पूछती हैं कि भाभी किसको बोला ? हालांकि कार्तिक के बुलाने पर सारा अली खान हंसते हुआ वापस भी आ जाती है। इस वीडियो के कैप्शन में कार्तिक आर्यन ने लिखा- 'भाभी किसको बोला ?' वीडियो को सारा अली खान के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि इन दिनों कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लव आज कल' को लेकर सुर्खियों में हैं। ये दोनों कलाकार इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं।
वहीं वेलेंटाइन डे पर रिलीज हो रही फिल्म 'लव आज कल' को सेंसर बोर्ड ने यूए सर्टिफिकेट के साथ पास किया है। सेंसर बोर्ड को फिल्म के कुछ अंतरंग दृश्यों पर आपत्ति थी और वह इसे एडल्ट सर्टिफिकेट देना चाहता रहा। लेकिन फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने अपनी तरफ से फिल्म में एक दो दृश्यों में परिवर्तन कर दिया है, जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने इसे यूए प्रमाणन के साथ रिलीज करने की अनुमति दे दी। फिल्म लव आज कल अपनी शुरुआत से ही सुर्खियों में रही है। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का तथाकथित प्रेम परवान चढ़ा।
हालांकि दोनों के रिश्तों के चश्मदीद बताते हैं कि कार्तिक आर्यन इस समय का चढ़ता सितारा हैं और सारा अली खान उनके कंधे का इस्तेमाल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कर रही हैं। फिल्म में सारा की मर्जी से ही कुछ अंतरंग दृश्य फिल्म के निर्देशक ने शूट किए थे। सेंसर में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कमेटी ने कुछ दृश्यों को बेहद बोल्ड बताया था जिन्हें इम्तियाज अली ने इस तरह बदल दिया है कि फिल्म की लंबाई न बदले।
पढ़ें: इस खास तकनीक के जरिए कल्कि ने बेटी को दिया जन्म, साझा की डिलीवरी के समय की तस्वीर