फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे कार्तिक आर्यन, पुलिस ने काटा चालान, जानिए क्यों?

Fri, 17 Feb 2023 10:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 17 Feb 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Gets Challan From Mumbai Police For Flouting Traffic Rules as he visits siddhivinayak temple
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के रिलीज होने के मौके पर कार्तिक आर्यन आज बप्पा के दर्शन के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गणपति बप्पा के सामने माथा टेका। मगर, इस दौरान कार्तिक की जेब भी ढीली हो गई। दरअसल, दर्शन के बाद मुंबई पुलिस ने कार्तिक का चालान काट दिया। आखिर क्यों? आइए जानते हैं...

Kartik Aaryan Gets Challan From Mumbai Police For Flouting Traffic Rules as he visits siddhivinayak temple
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हुआ यह कि कार्तिक के ड्राइवर ने उनकी कार को नो पार्कंग जोन में खड़ा कर दिया था। इस वजह से पुलिस ने उनकी कार का चालान काट दिया। हालांकि, एक्टर का चालान कितने का कटा, फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, फाईन भरने  के बाद कार्तिक आर्यन वहां से रवाना हो गए।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


Shehzada Box Office: पठान के बाद बॉक्स ऑफिस को मिला शहजादा, फ्री टिकट में कार्तिक की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Kartik Aaryan Gets Challan From Mumbai Police For Flouting Traffic Rules as he visits siddhivinayak temple
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कार्तिक आर्यन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्टर अपने माता-पिता के साथ बप्पा के दरबार में गए थे। इस दौरान वह व्हाइट कलर के कुर्ता-पयजामा में नजर आए। बप्पा के दर्शन करने के बाद कार्तिक आर्यन मंदिर के पास पहुंचे। उन्होंने अपने फैंस से भी मुलाकात की। एक्टर ने अपनी सिद्धिविनायक विजिट की एक फोटो इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की है, जिसमें बप्पा के सामने मत्था टेकते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा है, 'बप्पा की दुआ के साथ अब शहजादा आपका।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Gets Challan From Mumbai Police For Flouting Traffic Rules as he visits siddhivinayak temple
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

बता दें कि फिल्म 'शहजादा' के लिए कार्तिक ने फीस नहीं ली है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद इस बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मैं पहले बतौर प्रोड्यूसर नहीं आया था, इस फिल्म में। मैंने अपनी फीस ली थी, लेकिन फिर कुछ क्राइसिस होने लगे। क्राइसिस को देखते हुए किसी को पहल करने की जरूरत थी। मैंने अपने प्रोड्यूसर से पूछा कि मैं अपने पैसे दे देता हूं। इस तरह मैं फिल्म का को-प्रोड्यूसर बन गया। इस तरह ये क्रेडिट वहां से आया'। 
Bollywood Wedding: स्वरा भास्कर के अलावा ये सितारे भी कर चुके हैं सीक्रेट वेडिंग, किसी को नहीं लगने दी थी भनक

विज्ञापन
Kartik Aaryan Gets Challan From Mumbai Police For Flouting Traffic Rules as he visits siddhivinayak temple
फिल्मः शहजादा ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि 'शहजादा' अल्लू अर्जुन की तेलुगू फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ का हिंदी रीमेक है। कार्तिक के अलावा फिल्म में कृति सेनन, परेश रावल और मनीषा कोइराला भी हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन कार्तिक की इस फिल्म ने 7.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Helen: सलीम खान को 'फर्नीचर' समझती थीं हेलन, फिर एक्टर पर ऐसे आया दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed