लॉकडाउन के बीच सभी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन करने में लगे हुए हैं। इन सेलेब्स में सबसे ऊपर नाम आता है बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का। कार्तिक सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियो साझा करते हैं। इन वीडियो के जरिए वो लगे हैं लॉकडाउन के बीच अपने फैंस का टाइम पास करने में। जिसे उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं। कई दिनों से कार्तिक अपने लुक को लेकर काफी कन्फ्यूज थे। लेकिन उनका कन्फ्यूजन दूर कर दिया है उनकी मम्मी ने।
लॉकडाउन के बीच कार्तिक आर्यन की मम्मी ने मांग ली बेटे से ऐसी चीज, अभिनेता बोले, 'मम्मी सही खेल गईं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी बढ़ी हुई दाढ़ी को लेकर काफी कंफ्यूज नजर आ रहे थे। कार्तिक अपनी तस्वीरें साझा करते हुए फैंस से पूछ रहे थे कि उनको दाढ़ी रखना चाहिए या क्लीन शेव हो जाना चाहिए। इस सवाल का जवाब जानने के लिए उन्होंने एक लाइव चैट सेशन भी किया था। जिसके जरिए उन्होंने ये सवाल किया था। वहीं अब कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्तिक की मां उनसे उनकी दाढ़ी मांग रही हैं और कार्तिक ने तुरंत दे भी दी।
हाल ही में कार्तिक ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कार्तिक नजर आ रहे हैं। कार्तिक की मां की आवाज बैकग्राउंड से आती है। कार्तिक की मम्मी उनसे एक एक कर समान मांगती हैं। सबसे पहले उनकी मम्मी उनसे गमला मांगती हैं। कार्तिक गमला उठाकर देते हैं। इसके बाद उनकी मम्मी कहती हैं 'कोकी सा़ड़ी दे' कार्तिक साड़ी उठाकर दे देते हैं। इसके बाद उनसे कहती हैं 'कोकी गाड़ी दे'। जिसे कार्तिक दाढ़ी समझ बैठते हैं और अपने हाथों से अपनी दाढ़ी निकालकर दे देते हैं। उनकी मम्मी उन्हें डांटते हुए कहती हैं 'दाढ़ी नहीं गाड़ी'।
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
इसके बाद कार्तिक उदास हो जाते हैं और मम्मी को गाड़ी उठाकर दे देते हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'मम्मी सही खेल गईं'। कार्तिक के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कार्तिक कई दिनों से अपनी दाढ़ी को लेकर काफी परेशान थे उनकी मम्मी ने अब उनकी परेशानी को दूर कर दिया है।
गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन के लाइव चैट सैशन के दौरान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी कमेंट के जरिए उनसे अपनी दाढ़ी हटाने के लिए कहा था। वहीं कार्तिक ने खुद एक वीडियो साझा किया था। जिसमें उनकी मम्मी उनसे कहती हैं कि अगर वो शेव नहीं करेंगे तो उन्हें खाना नहीं मिलेगा। उम्मीद है कि कार्तिक को अब खाना मिल ही जाएगा।
पढ़ें: VIDEO: जैकलीन ने किया 'गेंदा फूल' पर जबरदस्त डांस, नीली साड़ी में ढा रहीं कहर