कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लव आजकल 2' को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस वक्त फिल्म की शूटिंग उदयपुर में चल रही है। खबरों की मानें तो 20 दिन तक यहीं पर इस फिल्म का शूटिंग शेड्यूल है। हाल ही में कार्तिक आर्यन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर आप भी कहेंगे कि इसका कनेक्शन रणबीर कपूर से है।
गंजे होने की बात करने वाले कार्तिक का कैसे हुआ ये हाल, रेलवे स्टेशन पर दिखा 'तमाशा'
इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में कार्तिक रेलवे स्टेशन में नजर आ रहे हैं, जबकि उनका लुक अब तक की सारी फिल्मों से अलग नजर आ रहा है। वीडियो में वह फ्रंच कट दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं जिसे देखकर आपको रणबीर कपूर की फिल्म 'तमाशा' की याद आ जाएगी।
#kartikaaryan captured by one of my followers from Udaipur
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
'तमाशा' फिल्म में रणबीर कपूर इसी फ्रंच कट दाढ़ी वाले लुक में नजर आए थे और अब कार्तिक इसी लुक में दिखाई दिए। 'तमाशा' फिल्म भी इम्तियाज अली की थी और 'लव आजकल 2' के डायरेक्टर भी वही है। ऐसे में इसके पीछे क्या राज है यह तो इम्तियाज ही बता पाएंगे। 'तमाशा' फिल्म साल 2015 में आई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे। 'लव आजकल 2' की बात करें तो दिल्ली के बाद इस फिल्म की शूटिंग उदयपुर में हो रही है।
खास बात यह है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दिल्ली में सारा अली खान एक सीन की वजह से चर्चा में आ गई थीं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सारा कार्तिक के साथ बाइक पर घूम रही हैं। यह फिल्म का सीन था। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने यह वीडियो बना दिल्ली पुलिस (ट्रैफिक) को टैग कर दिया था।
@dtptraffic @DelhiPolice @CPDelhi
pL note that Sara Ali khan having instagram account https://t.co/UdynVSlm8A
has been riding pillion on a 2 wheeler on the streets of Delhi Without a Head Protective Helmethttps://t.co/YlijE0PodR https://t.co/ctrOxxs7gX
reg No DL 35 CK O215 pic.twitter.com/cT7hPcyqop
दरअसल, इस वीडियो में सारा बिना हेलमेट दिख रही हैं जिसके चलते पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने अभिनेत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लोग सारा को जमकर घेर रहे हैं। इधर वीडियो देखने के बाद दिल्ली पुलिस ने भी कई सवाल उठाए। एक सीनियर पुलिस अफसर ने इस मामले में कहा कि अभिनेत्री पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और एक्शन भी लिया जाएगा।