Kartik Aryan: धर्मा से नाता टूटने के बाद रेड चिलीज को भी कार्तिक का नमस्ते, अब फोकस अच्छी कहानियों पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर वालों ने भी इस मौके पर कार्तिक को सहारा दिया और उन्होंने तय किया कि वे फिल्में अब अलग अलग तरह की करेंगे और ऐसी करेंगे जिनकी जड़ें भारतीय संस्कृति से जुड़ी हों। रेड चिलीज की निर्देशक अजय बहल की फिल्म की पटकथा पर बात नहीं बन पा रही थी और ‘धमाका’ के तुरंत बाद कार्तिक तुरंत ही दूसरी एक्शन थ्रिलर भी नहीं करना चाह रहे थे।
जानकारी के मुताबिक रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और कार्तिक आर्यन के बीच इस बारे में लंबी बात हुई और कंपनी ने आपसी सहमति से इस प्रोजेक्ट से कार्तिक के अलग होने की मंशा को मंजूरी दे दी। बताते हैं कि कार्तिक ने कंपनी को अपना साइनिंग अमाउंट भी वापस कर दिया है। अजय बहल की इस फिल्म में कटरीना कैफ हीरोइन थीं और ये फिल्म बंद होने के बाद कटरीना के पास अब जून का महीना खाली हो गया है। अगर अभिनेता विजय सेतुपति इस दौरान तारीखों का मेल करा पाए तो हो सकता है कटरीना और विजय की निर्देशक श्रीराम राघवन वाली फिल्म अब शुरू हो जाए।
ग्वालियर से मुंबई आए कार्तिक आर्यन, जिनका असली नाम कार्तिक तिवारी है, ने हाल के दिनों में दो और फिल्में भी साइन की हैं। इनमें से एक फिल्म वह निर्देशक हंसल मेहता के साथ करने जा रहे हैं जिसे आरएसवीपी प्रोड्यूसर कर रही है। इस फिल्म में वह एयरफोर्स पायलट बनेंगे। दूसरी फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की बताई जा रही है। इस फिल्म के बारे में अधिक जानकारी अभी बाहर नहीं आ सकी है। रेड चिलीज की फिल्म के बारे में कार्तिक की टीम ने फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया है।