फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक आर्यन ने फैन से रिप्लाई के बदले में मांग लिए एक लाख रुपये, वायरल हुआ पोस्ट

Thu, 12 Mar 2020 03:36 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 12 Mar 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
kartik aaryan reply to fan viral on social media
kartik aaryan - फोटो : amar ujala

कार्तिक आर्यन के पास इस वक्त कई सारी फिल्में हैं । फिल्मों के अलावा वो अपने फैशन और लुक्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं । वहीं सोशल मीडिया पर भी कार्तिक की बहुत फैन फॉलोइंग है । हाल ही में कार्तिक से एक फैन ने सोशल मीडिया पर ऐसी बात कह दी जो इंटरनेट पर वायरल होने लगी । 



View this post on Instagram

“Jesse, you asked me if I was in the meth business, or the money business… Neither. I’m in the empire business.”

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

kartik aaryan reply to fan viral on social media
Kartik Aaryan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक फैन कार्तिक के रिप्लाई का बहुत दिन से इंतजार कर रही थीं। फैन ने कार्तिक को टैग करते हुए लिखा, 'भाई मैं तेरे को एक लाख रुपये दूंगी, रिप्लाई दे दे यार बहन को ।' फैन के इस कमेंट के बाद कार्तिक ने भी रिप्लाई किया । उन्होंने लिखा, 'ये लो रिप्लाई, कहां हैं पैसे ।'

kartik aaryan reply to fan viral on social media
post - फोटो : social media

इस तरह कार्तिक आर्यन ने अपने जवाब के बदले में फैंस से एक लाख रुपये की मांग की । उनके इस कमेंट ने लोगों का खूब ध्यान खींचा । कार्तिक ने कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी । इसी फोटो पर फैंस ने उनकी तारीफ करते हुए कमेंट किए । फोटो में एक्टर ब्लू डेनिम जैकेट पहने नजर आ रहे हैं । 

विज्ञापन
विज्ञापन
kartik aaryan reply to fan viral on social media
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आने वाले हैं । इस फिल्म में उनके साथ कियारा अडवाणी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी । इसके अलावा कार्तिक के पास फिल्म 'दोस्ताना 2' भी है । इस फिल्म में जाह्नवी कपूर लीड एक्ट्रेस होंगी । 

 

विज्ञापन
kartik aaryan reply to fan viral on social media
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इन फिल्मों के अलावा कार्तिक हाल ही में सारा अली खान के साथ फिल्म 'लव आजकल' में नजर आए थे । इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था । हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई । 

हिमांशी के परिवार से आसिम रियाज ने की मुलाकात, शादी के सवाल पर अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed