फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ निजी संबंधों को लेकर कार्तिक ने किया बड़ा खुलासा

Fri, 09 Mar 2018 02:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Mar 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan reveals his relationship with Nushrat Bharucha
फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही हैं। इस फिल्म में एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की शानदार नोक-झोक दिखाई गई है। सिल्वर स्क्रिन पर कार्तिक और नुसरत की जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा से काफी पसंद भी किया है। 
Kartik Aaryan reveals his relationship with Nushrat Bharucha
पता हो कि फिल्म 'प्यार का पंचनामा' सहित कार्तिक और नुसरत चार फिल्मों में अपनी इस जोड़ी से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। इन दोनों स्टार की जोड़ी इतनी हिट है कि हर कोई नुसरत को कार्तिक की रियल लाइफ गर्लफ्रेंड भी मानता है, लेकिन नुसरत के साथ संबंध को लेकर कार्तिक ने बड़ा खुलासा किया है। 
 
Kartik Aaryan reveals his relationship with Nushrat Bharucha
हाल ही में कार्तिक एक मैगजीन के इवेंट में पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए नुसरत और अपने रिश्ते के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नुसरत के साथ मेरा बहुत बेहतरीन रिश्ता है, लेकिन कोई अफेयर नहीं है। कार्तिक ने आगे कहा कि हमारे बीच दोस्ती का रिश्ता है, हम लंबे समय से एक साथ काम कर रहे हैं, लेकिन हमारे बीच किसी भी तरह का कोई अफेयर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan reveals his relationship with Nushrat Bharucha
कार्तिक इन दिनों अपनी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म ने अब तक 73.26 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं इसका वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ तक पहुंच गया है। 
 
विज्ञापन
Kartik Aaryan reveals his relationship with Nushrat Bharucha
आपको बता दें कि फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के अलावा सनी सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 23 फरवरी को रिलीज हुई थी। यह तीनों स्टार 'प्यार का पंचनामा', 'प्यार का पंचनामा 2' जैसी सुपरहिट फिल्म में भी एक साथ काम कर चुके हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed