फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: सलमान खान ने कार्तिक आर्यन को दिया गुरु मंत्र, फिल्मों की सफलता को लेकर कही यह बात

Sun, 22 Jan 2023 12:29 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 22 Jan 2023 12:29 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan reveals that Salman Khan told when others film get flop and your become hit then history created
कार्तिक और सलमान - फोटो : social media

बॉलीवुड के सुपर कूल एक्टर कार्तिक आर्यन इस समय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले सबसे सफल युवा अभिनेताओं में से एक हैं। कार्तिक की फिल्म 'भूल भुलैया 2' पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही थी। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद भी आई थी। हाल ही में कार्तिक ने खुलासा किया कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में सफलता और असफलता पर एक दिलचस्प फीडबैक दिया।

Kartik Aaryan reveals that Salman Khan told when others film get flop and your become hit then history created
कार्तिक - फोटो : social media

एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक से उनकी फिल्मों के बारे में पूछा गया। उन्होंने बताया कि जब पिछले साल कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू नहीं चला पा रही थी, तब उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। ऑडियंस को भी यह फिल्म काफी पसंद आई थी। इस फिल्म ने फ्लॉप फिल्मों की प्रथा को तोड़ दिया। यह सच में किसी उपलब्धि से कम नहीं था।

Who is Sonu: जानिए अनुष्का शर्मा के सबसे करीबी सोनू का सच, सैलरी इतनी कि आपके भी होश उड़ जाएंगे

Kartik Aaryan reveals that Salman Khan told when others film get flop and your become hit then history created
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

हाल ही में, एक शो में कार्तिक से पूछा गया कि जब किसी की फिल्में नहीं चल रही थीं, तो उनकी फिल्म कैसे चल गई? कार्तिक ने जवाब दिया कि अभिनेता सलमान खान ने एक बार उनसे इस बारे में कुछ कहा था। उन्होंने कहा, 'जब सबकी फिल्में हिट हो रही होती हैं, और तुम्हारी हिट हो तो मजा नहीं आता, लेकिन जब सबकी फ्लॉप हो रही है और तुम्हारी हिट हो जाए तो इतिहास बन जाता है।'

Bade Miyan Chote Miyan Muhurat: शुरू हुई अक्षय और टाइगर की फिल्म, मुंबई के यशराज स्टूडियो में मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan reveals that Salman Khan told when others film get flop and your become hit then history created
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक की लास्ट फिल्म 'फ्रेडी' दर्शकों के बीच कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक के साथ अलाया एफ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। कार्तिक के आगामी फिल्मों की बात करें तो वह एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ फिल्म 'शहजादा' में भी नजर आएंगे। इसके बाद कार्तिक फिल्म 'आशिकी 3' का हिस्सा बनेंगे, जिसे अनुराग बसु निर्देशित करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed